3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हिंदी राष्ट्र को पिरोती एकसूत्र में

समारोह पूर्वक मनाया हिंदी दिवस
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 15 Sep 2018, 12:17 AM IST

हिंदी राष्ट्र को पिरोती एकसूत्र में

हिंदी राष्ट्र को पिरोती एकसूत्र में

-
बालोतरा.

नगर, क्षेत्र में शुक्रवार को ङ्क्षहदी दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। आयोजित कार्यक्रर्मों में छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। वक्ताओं ने हिंदी भाषा को राष्ट्र को एकसूूत्र में बांधने की भाषा बताया।
एम.बी.आर. राजकीय महाविद्यालय में समारोह पूर्वक हिंदी दिवस मनाया गया। प्राचार्य डॉ. महेन्द्र चौधरी ने बताया कि निबन्ध लेखन, भाषण कविता पाठ प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। छात्रों ने उत्साह से भाग लिया। साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी डॉ. प्रतिभा सिंघवी ने बताया कि कविता पाठ प्रतियोगिता में हरचन्दकुमार प्रजापत, भाषण प्रतियोगिता में शाहरूख खान, हिन्दी भाषा की वर्तमान दशा व दिशा विषय पर निबन्ध प्रतियोगिता में राणाराम प्रथम स्थान पर रहे। फरसाराम सराणा व हरदाराम ने हिन्दी दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी। डी.आर.जे. राजकीय कन्या महाविद्यालय बालोतरा में आयोजित कार्यक्रम में प्राचार्य अर्जुनराम पूनिया ने कहा कि हिन्दी भारत में सबसे ज्यादा बोले जाने वाली भाषा है। इसे राजभाषा का दर्जा प्राप्त है। हिंदी हमें आपस में जोडऩे का कार्य करती है। डॉ. गुलाबदास वैष्णव ने कहा कि हिन्दी भाषा देश की धरोहर है। जिस तरह हम तिरंगें को सम्मान देते है, इसी तरह हमें हमारी राजभाषा को भी सम्मान देना चाहिए। हेमलता महावर ने बताया कि आयोजित निबंध में पूजा ग्वाला, श्रुतिलेख में तरूणा भाटिया प्रथम स्थान पर रही।

समदड़ी. राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मोखण्डी में नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग से हिंदी दिवस मनाया गया। संस्था प्रधान हड़मानराम विश्नोई ने बताया कि आयोजित निबन्ध व प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में छात्रों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। विजेताओं को युवा समन्वयक वजाराम ने पुरस्कृत किया। इस मौके परमूलसिंह राजपुरोहित, कुलदीप व्यास, प्रेमनारायण रांकावत मौजूद थे । नि.स.
खंडप.गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। संस्था प्रधान काडूराम मीणा ने कहा कि हिंदी देश को जोडऩे वाली भाषा है। हिंदी हमारी सांस्कृतिक धरोहर, विरासत है। गायत्री विद्या मंदिर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में संस्था प्रधान जोरावर सिंह भायल ने कहा कि देश की स्वतंत्रता व विकास में हिंदी भाषा का अहम योगदान है। हिंदी से हिंद है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़