3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्टेट हाइवे 68 भानावास-रामपुरा का होगा नवनिर्माण

- 18 किलोमीटर मार्ग निर्माण के लिए 3 करोड़ 75 लाख रुपए स्वीकृत- अजीत में एक किलोमीटर में बनेगा सात मीटर चौड़ा मार्ग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Dileep Kumar Dave

•

Updated: 14 Sep 2018, 11:17 PM IST

स्टेट हाइवे 68 भानावास-रामपुरा का होगा नवनिर्माण

स्टेट हाइवे 68 भानावास-रामपुरा का होगा नवनिर्माण

बालोतरा.

स्टेट हाइवे 68 बालोतरा-डांगियावास के बेहद खस्ताहाल भाग भानावास- रामपुरा का शीघ्र ही नवनिर्माण होगा। प्रदेश सरकार ने इसके लिए 3 करोड़ 75 लाख रुपए स्वीकृत किए हंै। 18 किलोमीटर दूरी में सड़क बनने पर पांच ग्राम पंचायतों के दर्जनों गांवों के ग्रामीणों, वाहन चालकों को आवागमन में अच्छी सुविधा मिलेगी।

स्टेट हाइवे बालोतरा- डांगियावास के बालोतरा से समदड़ी तक कई वर्ष पूर्व मार्ग विस्तारीकरण किया गया था। 35 किलोमीटर भाग में 7 मीटर चौड़ाई में सड़क का निर्माण कर शेष भाग छोड़ दिया। तब से आज दिन तक इसका निर्माण नहीं किया गया। भानावास से रामपुरा तक सड़क खस्ताहाल है, यहां गड्ढे, टूटी पटरियों, बाहर निकली व बिखरी क्रंकीट पर हर दिन आवागमन को लेकर ग्रामीणों व वाहन चालकों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। सावधानी पूर्वक वाहन चलाने के बावजूद हादसे घटित होते हंै। रात्रि में आवागमन मौत को निमंत्रण देना है। घटित घटनाओं में कई जने गंभीर घायल तो प्राण गंवा चुके हैं। अब सरकार ने सुध लेेते हुए इसके निर्माण को लेकर राज्य सड़क निधि योजना में 3 करोड़ 75 लाख रुपए स्वीकृत किए हंै। इस राशि से 18 किलोमीटर दूरी में 3.75 मीटर भाग में डामर सड़क व दोनों ओर पटरियां बनाई जाएगी। कस्बे अजीत में करीब एक किलोमीटर दूरी में में 7 मीटर चौड़ी सड़क बनाई जाएगी।
योजना में राशि स्वीकृत करने के साथ सार्वजनिक निर्माण विभाग ने टेण्डर जारी किए। संभवत 25 सितम्बर को टेण्डर खुलेंगे। करीब चार माह में कार्य पूर्ण होने पर ग्राम पंचायत रानीदेशीपुरा, भलरों का बाड़ा, अजीत, खेजडिय़ाली, रामपुरा के दर्जनों गांवों के लोगों को संभाग मुख्यालय जोधपुर आने-जाने को लेकर अच्छी सुविधा मिलेगी।

इसलिए जरूरी है नवनिर्माण-यह स्टेट हाइवे क्षेत्र का प्रमुख सड़क मार्ग है। बालोतरा और जोधपुर के बीच समदड़ी, पारलू, अजीत सहित कई कस्बों व छोटे-मोटे गांवों के आवाजाही का मुख्य मार्ग है। एेसे में प्रतिदिन सैकड़ों की तादाद में वाहनचालक यहां से होकर गुजरते हैं। लम्बे समय से लोग इसके निर्माण की मांग कर रहे थे। अब स्वीकृति से राहत मिलेगी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़