बाड़मेर

मार्ग पर जमा रेत, राहगीर व वाहन चालक परेशान

पेयजल लाइन बिछाने के बाद नहीं हटाई रेत

2 min read
मार्ग पर जमा रेत, राहगीर व वाहन चालक परेशान

-
जसोल.

ये भी पढ़ें

मृतक शिक्षक को पदोन्नति, आदेश में कहा, बाखासर जाओ

कस्बे में पोकरण-फलसुण्ड- बालोतरा-सिवाना लिफ्ट परियोजना में पेयजल पाइप बिछाने को लेकर एक माह से कार्य चल रहा है। काम खत्म होने के बाद ठेकेदार के सड़क से रेत नहीं हटाने से राहगीरों, श्रद्धालुओं व वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है। वाहनों की अधिक आवाजाही पर उड़ते रेत के गुबार पर हर पल हादसा होने की संभावना रहती है। प्रशासन के ठेकेदार को रेत हटाने के लिए पाबंद नहीं करने पर आमजन में रोष है।
तिलवाड़ा -जसोल के बीच औद्योगिक क्षेत्र, तिलवाड़ा फांटा, फोरलेन मार्ग, मांजीसा मंदिर मार्ग आदि स्थानों पर पेयजल लाइन बिछाने का काम चल रहा है, जिसमें ठेकेदार व इसके श्रमिकों के खुदाई करने व पाइप बिछाने तक ही सीमित रहने से जगह-जगह रेत के ढेर लगे हुए हैं। नियमानुसार यह रेत हटानी होती है, लेकिन अभी तक इसे नहीं हटाया गया है। विशेषकर फोरलेन मार्ग के भाग पर जमा मिट्टी से राहगीरों व वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। पूरे दिन में सैकड़ों वाहनों के गुजरने पर हरदम रेत के गुबार उड़ते हैं। इससे सर्वाधिक परेशानी राहगीरों व दुपहिया वाहन चालकों को उठानी पड़ती है। उड़ती रेत के आंखों गिरने के साथ गुबार के चलते कई बार आगे चलते वाहन दिखाई नहीं देते। इससे हर पल दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। आमजन की इस परेशानी से परियोजना के अधिकारी अच्छी तरह से वाकिफ है, लेकिन वे ठेकेदार को सड़क पर से रेत हटाने के लिए पाबंद नहीं कर रहे हैं।

जनता की जुबानी - जसोल से गुजरने वाले फोरलेन मार्ग का एक भाग रेत से अटा पड़ा है। वाहनों की आवाजाही से पूरे दिन रेत उड़ती है। मार्ग से गुजरना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ध्यान नहीं दे रहा है। - भंवरलाल माली
जसोल में पेयजल योजना कार्य में ठेकेदार ध्यान नहीं दे रहा है। उड़ती रेत पर सांस लेना मुश्किल हो गया है। प्रशासन ठेकेदार को पाबंद कर रेत हटवाएं। - मनोज मेवाड़ा

कस्बे में एक माह से अधिक समय से पेयजल योजना कार्य किया जा रहा है। मार्ग पर जमी रेत के उडऩे पर राहगीरों की हालत खस्ता है। प्रशासन तुरंत प्रभाव से रेत हटवाएं। - ओमप्रकाश मेघवाल
13- जसोल में सड़क पर पसरी रेत।

ये भी पढ़ें

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं

Published on:
28 May 2018 08:07 pm
Also Read
View All
Rajasthan Water Crisis: 280 गांवों और 800 ढाणियों की प्यास फाइलों में अटकी, कहीं वॉल नहीं तो कहीं पंप हाउस का काम बाकी

Pachpadra Refinery: PM मोदी के आगमन से पहले पचपदरा रिफाइनरी पर हाई अलर्ट, संभागीय आयुक्त ने संभाली कमान

पाक तस्करों का ‘वफादार’ निकला बाड़मेर का सलमान और शंकराराम, जैसलमेर से गुजरात तक फैलाया ड्रग्स तस्करी का जाल, उगले बड़े राज

राजस्थान में सनसनीखेज वारदात, शारीरिक संबंध बनाने के बहाने घर बुलाया फिर तड़पा-तड़पा कर मार डाला

राजस्थान में बाप-बेटे का बड़ा कांड, भारतमाला एक्सप्रेस-वे के किनारे चला रहे थे ड्रग्स फैक्ट्री, बाड़े में छिपाकर रखी सामग्री