10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं

विधानसभा स्तरीय भाजपा बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन

2 min read
Google source verification
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं

बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं

-
सिवाना, पादरू, समदड़ी व सिणधरी भाजपा मण्डल के कार्यकर्ताओं ने की शिरकत

सिवाना. कस्बे के बालोतरा रोड पर स्थित महादेव मंदिर प्रांगण में रविवार को भाजपा का विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ता समेलन हुआ। कार्यक्रम के शुभारम्भ पर भाजपा पदाधिकारीयो व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व प्रधान व पूर्व जिला उपाध्यक्ष मूलसिंह भायल के आकस्मिक निधन पर दो मिनिट का मौन रखकर श्रद्धाजलि अर्पित की। इसके बाद जिला प्रभारी व जोधपुर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. महेंद्रसिंह राठौड़ ने बूथ स्तरीय कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा का मण्डल व बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही पार्टी की जड़ है। वर्तमान में बूथ व मण्डल स्तर के मजबूत संगठन की बदौलत भाजपा बड़ी कार्यकर्ता वाली पार्टी है। बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं। प्रत्येक बूथ पर 21 मजबूत कार्यकर्ता तैनात कर आमजन को पार्टी की विचारधारा व रीति-नीति से अवगत कराएं। विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव मजबूत करने वाले पुरोधा है। अपने चार साल के कार्यकाल के दौरान हमेशा कार्यकर्ता की आवाज बनकर क्षेत्र के विकास व समस्याओ को मुखर किया है।आगे भी क्षेत्र के विकास को लेकर तथा कार्यकर्ताओ की भावना के अनुरूप कार्य करने में कोई कसर बाकी नही छोड़ेंगे। भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कहा कि भाजपानीत केंद्र व राज्य सरकार ने सभी वर्गों के लिए विकाशील योजनाए लागू कर देश को नई ऊंचाइयों पर पहुचाया है।कार्यकर्ता तन,मन, धन से सहयोग के साथ संगठन को मजबूत बनाते हुए योजनाओं का लाभ व जानकारी आमजन तक पहुचाएं। सिवाना सह प्रभारी वीरसिंह भाटी, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी राजपुरोहित, विधानसभा प्रभारी व जिला उपाध्यक्ष गोमाराम लेगा, किसान यूनियन अध्यक्ष केसरसिंह राठौड़, जिला परिषद सदस्य सोहनसिंह भायल, इंदाराम चौधरी, सिवाना मण्डल अध्यक्ष नगसिह राजपुरोहित, उपाध्यक्ष जगदीश देवासी देवन्दी, महामंत्री हुकमसिंह गुड़ानाल, पादरू मण्डल अध्यक्ष सुरताराम देवासी, समदड़ी मण्डल अध्यक्ष चंपालाल जैन, सिणधरी मण्डल अध्यक्ष सोहनलाल यति, महामंत्री जोगाराम, किसान मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष प्रभुपुरी गोस्वामी, छात्रसंघ अध्यक्ष हरिसिह करणोत सहित समस्त बूथ प्रभारी, पन्ना अध्यक्ष, कार्यकर्ता व जनप्रतिनिधि मौजूद थे। निप्र.
08- सिवाना में आयोजित विधानसभा बूूथ स्तरीय भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते जिला प्रभारी।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग