रैली निकाल दी सुरक्षा की जानकारी
-
बालोतरा.
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह को लेकर सोमवार को नगर में उपखंड व पुलिस प्रशासन, परिवहन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में सड़क सुरक्षा रैली निकाली गई।
जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम ने इसे हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि मनुष्य जीवन बहुत ही कीमती है। इसकी रक्षा के लिए यातायात नियमों की पालना करें। वाहन चलाते व सड़क पार करते समय हमेशा यातायात नियमों की पालना करें। ऐसा करके स्वयं व दूसरों का जीवन बचाया जा सकता है। जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय देते हुए भावी पीढ़ी को यातायात नियमों की पालना की सीख व संस्कार दें। पुलिस उप अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ ने कहा कि यातायात नियमों की पालना सुरक्षा की गारण्टी है, इसलिए हमेशा यातायात नियमों की पालना करें व दूसरों को इसके लिए प्रेरित करें। यातायात निरीक्षक राकेश विजयवर्गीय ने कहा कि सप्ताह की सार्थकता तभी होगी जब राज्य का प्रत्येक व्यक्ति यातायात नियमों का पालन करे। इस आंदोलन से जुड़कर अन्य लोंगो को भी प्रेषित करें । इस अवसर पर प्रशिक्षु जिला परिवहन अधिकारी मासिंगाराम जांगिड़, यातायात निरीक्षक हनुमान राम, जगदीश चौधरी, राजीव पुलिस यातायात प्रभारी सपाराम , जालमपूरी, गौतम गहलोत, गौतम खत्री, गोरधन परिहार, वासुदेव, जनक माली उपस्थित थे। रैली में शामिल वाहन चालकों ने नगर के मुख्य मार्गों से गुजरते हुए आमजन को यातायात नियमों की जानकारी दी।
इधर,रैली निकाल पृथ्वी की सुरक्षा का दिया संदेश
बालोतरा.
स्थानीय दिल्ली पब्लिक स्कूल में विश्व पृथ्वी दिवस व विश्व पुस्तक दिवस मनाया गया। कक्षा नर्सरी से तृतीया तक के छात्र- छात्राओं ने पौधरोपण किया तथा रैली निकाल पृथ्वी सुरक्षा का संदेश दिया। कक्षा तृतीय से नवमी तक के विद्यार्थियों ने कक्षा के सॉफ्ट बोर्ड की साज- सज्जा कर पृथ्वी को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। विश्व पुस्तक दिवस के उपलक्ष में कक्षा तृतीया से नवमी के विद्यार्थियों तथा अध्यापकों ने विद्यालय के पुस्तकालय से अपनी - अपनी पसंद की पुस्तकों का अध्ययन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुनीला चौधरी ने विद्यार्थियों को पुस्तकें पढऩे के लिए प्रेरित करते हुए उनका मार्गदर्शन किया।