बाड़मेर

विधायक रविंद्र सिंह भाटी की फिर बढ़ाई सुरक्षा, इंटेलिजेंस इनपुट के चलते लिया बड़ा फैसला

Ravindra Singh Bhati: शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी की एक बार फिर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानें आखिर पुलिस प्रशासन ने क्यों लिया ऐसा फैसला?
less than 1 minute read
Mar 24, 2025
Ravindra Singh Bhati

बाड़मेर। शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी की एक बार फिर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। जानकारी के मुताबिक लोकसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी मिलने के बाद दो पीएसओ तैनात किए गए थे। लेकिन तीन माह पूर्व अतिरिक्त सुरक्षा में लगा पीएसओ हटा दिया था।

लेकिन, अब फिर से शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दरअसल, सुरक्षा कारणों व इंटेलिजेंस के इनपुट को देखते हुए पुलिस मुख्यालय से बाड़मेर पुलिस को विधायक की सुरक्षा बढ़ाने निर्देश मिले हैं। हालांकि विधायक भाटी मुंबई दौरे पर है। इसलिए बाड़मेर पहुंचने पर अतिरिक्त सुरक्षा उपलब्ध करवाई जाएगी। पुलिस महानिदेशक यूआर साहू ने भाटी की सुरक्षा बढ़ाए जाने की पुष्टि की है।

यह वीडियो भी देखें

लोकसभा चुनाव के बाद भाटी को मिली थी जान से मारने की धमकी

बता दें कि लोकसभा चुनाव के बाद सोशल मीडिया पर शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी को जान से मारने की धमकी मिली थी। इसके बाद प्रदेश सरकार ने अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई थी। उनकी सुरक्षा में दो पीएसओ लगाए थे, लेकिन इसी साल जनवरी महीने में अतिरिक्त सुरक्षा को हटा लिया गया था। तब विधायक भाटी ने कहा था कि पहले मुकदमा और फिर सुरक्षा हटाना दबाव की राजनीति है। लेकिन, मेरे लिए जनता सर्वोपरी है। हालांकि, अब एक बार फिर विधायक भाटी की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Updated on:
24 Mar 2025 12:18 pm
Published on:
24 Mar 2025 07:17 am
Also Read
View All
Rajasthan Nikay Election: बाड़मेर में किसी भी वर्ग का दावेदार लड़ सकेगा चुनाव, पिछले 3 चुनावों से कांग्रेस का बोर्ड

Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला