
आरोपी टिमो और सीमा
जयपुर। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने वन रक्षक पेपर लीक प्रकरण में दो महिला वन रक्षक को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला वन रक्षक ने परीक्षा से पहले 6-6 लाख रुपए देकर पेपर पढ़ा था। पेपर लीक मामले में पकड़ी गई दोनों महिलाओं से एसओजी की टीम पूछताछ में जुटी हुई है।
एडीजी वी.के. सिंह ने बताया कि बालोतरा के सिवाना स्थित चौधरियों का बास रमनिया निवासी सीमा कुमारी चौधरी (22) व बाड़मेर के बीजड़ा स्थित जादुओ का तला निवासी टिमो जाट (24) को गिरफ्तार किया। आरोपी सीमा कुमारी बालोतरा रेंज में और टिमो चौहटन रेंज में वन रक्षक है।
दोनों महिला आरोपियों ने राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेसी पार्षद नरेश देव उर्फ एनडी सारण से परीक्षा से पहले 6-6 लाख रुपए में पेपर पढ़ाने का सौदा तय किया था। परीक्षा से पहले आरोपी नरेश देव के दलाल ने दोनों महिला आरोपियों को पेपर पढ़ाया था।
एसओजी ने गिरतार किए गए राजकीय महाविद्यालय बाड़मेर के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष और पूर्व कांग्रेसी पार्षद नरेश देव उर्फ एनडी सारण को रविवार को विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया, जहां से उसे 9 दिन की एसओजी रिमांड पर सौंपा गया। वन रक्षक पेपर लीक प्रकरण में अब तक 29 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
Updated on:
24 Mar 2025 06:46 am
Published on:
24 Mar 2025 06:46 am
