बाड़मेर

जीवन में आगे बढऩे के रास्ते दिखाते हैं खेल

शिव. खेल व्यक्ति के कई गुणों को प्रदर्शित करता है, जो जीवन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2017, 5:26 PM IST
Show ways to move forward in life sport
राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता का समापन

शिव. खेल व्यक्ति के कई गुणों को प्रदर्शित करता है, जो जीवन को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खेल खेलने से व्यक्ति में टीम भावना से कार्य करने की जागृति पैदा होती है। यह उद्गार जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने उपखंड मुख्यालय पर सोमवार रात्रि को जिला स्तरीय राजस्व खेल प्रतियोगिता के समापन पर बतौर मुख्य अतिथि कही। जिला कलक्टर ने कहा कि विपत्ति के समय संयम नहीं खोना चाहिए। बतौर मुख्य अतिथि जिला कलक्टर शिवप्रसाद मदन नकाते ने कहा कि संयम रखकर कार्य से जवाब देना चाहिए। प्रतियोगिता के समापन पर अध्यक्षता कर रही प्रधान स्वरूप कंवर ने कहा कि खेल में हार जीत होती रहती है। प्रधान ने कहा कि खेल में हार से घबराना नहीं चाहिए। समापन पर बतौर विशिष्ट अतिथि एमएल नेहरा ने कहा कि खेल आपसी भाईचारा बढ़ाता है। विशिष्ट अतिथि कान सिंह राजगुरु ने कहा कि थार में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता आयोजन समिति के अध्यक्ष चंद्रभान सिंह भाटी ने कहा कि खेल के लिए मानसिक रुप से तैयार होना चाहिए। भाटी ने कहा कि इसमें शारीरिक बाधा नहीं रहती है।

ये रहे विजेता
जिला स्तरीय राजस्व खेल प्रतियोगिता के समापन पर आयोजन सचिव हीरसिंह चारण ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि कबड्डी में बायतु, फुटबॉल, वॉलीबाल, लॉन टेनिस, बैडमिंटन, कैरम ,बास्केटबॉल में कलक्टे्रट शाखा विजेता बना। वही रस्साकशी में सेड़वा, शतरंज व टेबल टेनिस में शिव विजेता बना। जिला स्तरीय राजस्व खेल प्रतियोगिता 100 व 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में गडरा रोड के झुंझार सिंह, लंबीकूद में कलक्ट्रेट शाखा के प्रकाश, ऊंची कूद में कुंपसिंह, वही जिला स्तरीय राजस्व खेल प्रतियोगिता में भाला फेंक व तश्तरी फेंक में शिव तहसीलदार हीरसिह, गोला फेंक में सेड़वा के चतरदान विजयी रहे। खेल जीवन में आगे बढऩे के रास्ते दिखाते हैं। राजस्व खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर विजेता खिलाडिय़ोंं को पुरस्कृत किया।

Published on:
Also Read
View All