2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में बस के स्लीपर में फंसकर ज़िंदा जलीं मां-बेटी, घटना का ये LIVE VIDEO हो रहा VIRAL

बाड़मेर जिले के बालोतरा के पास खेड़ गांव के पास स्टेट हाइवे 28 पर ये दर्दनाक घटना हुई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Nakul Devarshi

•

Updated: 14 Nov 2017, 2:55 PM IST

bus fire barmer

जयपुर/बाड़मेर।

राजस्थान के बाड़मेर में रविवार सुबह एक स्लीपर रोडवेज बस ने अचानक से आग पकड़ ली थी, जिसमें अंदर फंसी एक महिला और उसकी ढाई साल की मासूम बच्ची की ज़िंदा जल जाने से मौत हो गई थी। उस दर्दनाक घटना का वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ़ दिखाई दे रहा है कि किस तरह से बस आग की चपेट में आ गई थी। आग की लपटों में घिरी बस में से कई सवारियों ने तो जैसे-तैसे बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली, लेकिन ऊपर के स्लीपर में सो रही एक महिला और उसकी मासूम बेटी वहीं फंसी रह गई।

मशक्कत के बाद पाया था काबू
बाड़मेर जिले के बालोतरा के पास खेड़ गांव के पास स्टेट हाइवे 28 पर ये दर्दनाक घटना हुई। जयपुर से बाड़मेर की ओर जा रही रोडवेज की बस में लगी आग को बुझाने के लिए तीन दमकलों ने एक घंटे की मशक्कत की। घटना की जानकारी पर एसडीएम, एएसपी समेत प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे।

दरअसल, सबसे पहले बस के पिछले भाग से धुआं निकलना शुरू हुआ। यात्री कुछ संभल पाते उससे पहले की सीटों में आग लग गई। इस पर चालक ने तुरंत बस को रोक यात्रियों को बाहर निकलना शुरू किया। बस में सवार 15 यात्रियों में से 13 को चालक भवानी सिंह व परिचालक जसवंत कुमार ने साहस दिखाते हुए बाहर निकाल दिया।

लेकिन ऊपर के स्लीपर में सो रही एक महिला व ढाई साल की एक मासूम बच्ची को आग से चारों ओर से घेर लिया। इससे नागौर के थांवला निवासी काव्या (2.5 साल) व रेखा पत्नी अजित सिंह की मौके पर जिंदा जलने से मौत हो गई, हालांकि इस महिला व बच्ची को बचाने के चक्कर में चालक व परिचालक का भी धुंए से दम घुट गया।

इस पर ये दोनों वापस बाहर निकल आये। सूचना पर पचपदरा और बालोतरा पुलिस मौके पर पहुंची। नगर परिषद व सीईटीपी की तीन दमकल भी मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे बाद आग पर काबू पाया जा सका। घटना के बाद एसडीएम भागीरथ चौधरी, एएसपी कैलाश दान रतनू, सीओ राजेश कुमार मौके पर पहुंचे तथा यात्रियों को रोडवेज की दूसरी बस से रवाना किया। दोनों शवों का मौके पर पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।