बाड़मेर

तो क्या, नंगे पांव विद्युत पोल पर चढ़़ेंगे लाइनमैन, पढि़ए पूरी खबर

इस साल कई जने गंवा चुके हैं जान, डिस्कॉम नहीं दे रहा ध्यान

2 min read
इस साल कई जने गंवा चुके हैं जान

-

बाड़मेर पत्रिका.

डिस्कॉम के हर अधिकारी को यह पता है कि लाइनमैन जान जोखिम में डाल कर विद्युत तंत्र दुरुस्त कर रहे हैं। वह भी एक-दो माह नहीं तीन साल से, लेकिन एेसा लगता है कि अधिकारियों को लाइनमैन की जान की मानो परवाह ही नहीं है। बार-बार मांग के बावजूद सुरक्षा को लेकर सेफ्टी शूज अभी तक उपलब्ध नहीं करवाए हैं। इस लापरवाही का खामियाजा लाइनमैन भुगत रहे हैं। स्थिति यह है कि पिछले ग्यारह माह में हुए हादसों में एक लाइनमैन जान गंवा चुका है, जबकि दो जने गंभीर घायल हुए हैं।
विद्युत लाइन दुरुस्त करना का जिम्मा संभालने वाले लाइनमैन की सुरक्षा की गारंटी डिस्कॉम देता है। इसके लिए विभाग से$फ्टी शूज, मैटी, दस्ताने सहित आवश्यक उपकरण होते हैं। इसका उपयोग लाइनमैन लाइन दुरुस्त करते वक्त करता है, जिससे कोई अनहोनी न हो लेकिन डिस्कॉम आवश्यक सुरक्षा उपकरण उपलब्ध करवाने में भी लापरवाही बरत रहा है। इसका उदाहरण सेफ्टी शूज का है, जानकारी के अनुसार लगभग तीन साल से बाड़मेर विद्युत वृत में सेफ्टी शूज दिए ही नहीं गए हैं। गौरतलब है कि सामान्य जूतों की जगह ये जूते विद्युतरोधी होते हैं, जिसके चलते कभी गलती से लाइनमैन का पैर विद्युत लाइन से छू भी जाए तो करंट प्रभावित नहीं होता। इससे उसकी जान को खतरा काफी कम हो जाता है।

मैटी भी नहीं मिल रही- विद्युत लाइन दुरुस्तीकरण के दौरान सीढ़ी के नीचे मैटी रखी जाती है। इसको रखने से भी करंट प्रवाहित होने पर जमीन से अर्थिंग नहीं मिलता और लाइनमैन को खतरा नहीं रहता। यह सुविधा भी लम्बे समय से उपलब्ध नहीं है।
25 लाख रुपए की जरूरत- जानकारी के अनुसार बाड़मेर जोन में बाड़मेर वृत, जैसलमेर वृत, जालोर वृत और बोर्डर वृत आते हैं। इन चारों में करीब पच्चीस लाख रुपए के सेफ्टी शूज की डिस्कॉम को जरूरत है। ये जूते उपलब्ध हो जाते हैं तो लाइनमैन को सुरक्षा की गारंटी मिल जाएगी।

मांग की है- तीन साल से सेफ्टी शूज नहीं मिलने से लाइनमैन की जान जोखिम में है। इसको लेकर हमने अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर शूज उपलब्ध करवाने की मांग की है।- रमेश पंवार, प्रदेश प्रवक्ता राजस्थान विद्युत तकनीकी कर्मचारी एसोसिएशन
जल्दी ही दिलवाएंगे से$फ्टी शूज- सेफ्टी शूज की कमी का मामला जानकारी में है। इसको लेकर जोन कार्यालय को डिमांड भेजी है। जल्दी ही सेफ्टी शूज उपलब्ध करवा दिए जाएंगे।- मांगीलाल जाट, अधीक्षण अभियंता डिस्कॉम वृत बाड़

ये भी पढ़ें

सड़क पर बिछ गई रेत की चादर, सरकार की इस अनदेखी की सजा भुगत रहे है ग्रामीण
Published on:
06 Dec 2017 09:41 pm
Also Read
View All