बाड़मेर

करवा चौथ: पति की लम्बी आयु व खुशहाली के लिए सुहागिनों ने निराहार रहकर किया करवा चौथ का व्रत

चांद दिखने पर झलका उत्साह, पूजा कर की खुशहाली की कामना सुहागिनों ने निराहार रहकर किया करवा चौथ का व्रत

2 min read
Suhagino did the fast of Karva Chauth

बाड़मेर. पति की लम्बी आयु व खुशहाली को लेकर सुहागिनों ने दिन भर निराहर रहकर करवा चौथ का व्रत किया। शाम को चंद्र दर्शन करने के साथ पति के दर्शन कर व्रत खोला।

इस दौरान सजी धजी सुहागिनों ने चांद व पति के साथ सेल्फी लेकर खुशी का इजहार किया। शनिवार को जिले भर में करवा चौथ का पर्व श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं ने पति की लम्बी आयु तो कन्याओं ने अच्छा वर पाने के लिए व्रत किया।

ये भी पढ़ें

Video : अपनी जान बचाना चाहते हो तो 60 लाख रुपए मेरे दिए गए पते पर पहुंचाओ, नहीं तो अंजाम बहुत बुरा होगा

शाम को कथा श्रवण के बाद चांद का दर्शन किया। इस दौरान शहर भर में ब्युटी पार्लर पर महिलाओं व युवतियों की भीड़ नजर आई।

चांद दीदार पर उत्साह नजर आया

सुबह से बिना पानी पीएं व खाना खाएं सुहागिनों ने शाम को सजधज कर कथा का श्रवण किया। इस दौरान चांद नजर आने पर महिलाओं में उत्साह नजर आया। उन्होने छलनी से चंद्र दर्शन करने के बाद पति के दर्शन किए। वहीं सात जन्मों का साथ देने का वादा किया। इस दौरान पति की लम्बी आयु की कामना की गई।

सेल्फी का रहा के्रज, पति ने दिया उपहार

चंद्र दर्शन के दौरान महिलाओं ने पति के साथ सेल्फी लेकर सोशियल मीडिय़ा पर साझा की। इस मौके पर पति ने प त् नी को उपहार दिया।

मिट्टी के दीपक लगाने की दिलाई शपथ

बाड़मेर. बाड़मेर में शनिवार को शहर की विभिन्न स्कूलों में दिपावली पर मिटï्टी के दीपक लगाने की बच्चों को शपथ दिलाई गई। साथ ही चाईनिंज वस्तुओं का बहिस्कार करने की भी शपथ ली।

शहर के चौहटन फाटक स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय संख्या चार में अध्यापिका श्रीमति शांति खत्री ने प्रार्थना में बच्चों को शपथ दिलाई।

शपथ से पहले शारीरिक शिक्षक अमृत लाल बच्चों को देशी और विदेशी वस्तुओं की जानकारी दी। इस मौके पर विद्यालय प्रधानाध्यापक जगदीश सेठिया समेत पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा।

वहीं शहर के शास्त्री नगर स्थित जसनाथ एज्युकेशन एकेडमी(माध्यमिक) विद्यालय में अध्यापक दिनेश कुमार ने बच्चों को शपथ दिलाई। इस विद्यालय में विद्यालय प्रबंध निदेश खीमसिंह समेत पूरा स्टॉफ उपस्थित रहा।

ये भी पढ़ें

Video: वरिष्ठ शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा: पहले दिन 1500 से अधिक अनुपस्थित
Published on:
28 Oct 2018 09:47 pm
Also Read
View All