
Teacher Competitive Examination: More than 1500 absence on first day
वरिष्ठ शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा: पहले दिन 1500 से अधिक अनुपस्थित
वरिष्ठ शिक्षक प्रतियोगी परीक्षा: शांति पूर्ण सम्पन्न, आज दो पारियों में होगी
फैक्ट फाइल
कुल अभ्यर्थी - 9040
उपस्थित - 7477
अनुपस्थित- 1563
कुल परीक्षा केन्द्र- 30
प्रतिशत- 82.71
बाड़मेर. राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से रविवार को बाड़मेर जिला मुख्यालय के 30 केन्द्रों पर वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन हुआ।
पहला पेपर सामान्य ज्ञान व शैक्षिक मनोविज्ञान का हुआ। परीक्षा के मास्टर ट्रेनर डॉ लक्ष्मी नारायण जोशी ने बताया कि परीक्षा में कुल 9040 में से 7477 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 1563 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन सभी परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा सम्पन्न हुई। शहर में जगह-जगह पुलिस तैनात रही।
जुराब, जूते व बैल्ट बाहर रखवाएं
परीक्षा में नकल पर रोक लगाने के लिए सभी केन्द्रों पर अभ्यर्थियों की जांच की गई। इस दौरान अभ्यर्थियों के जुराब, बूट, बैल्ट, घड़ी, थैले सहित अन्य वस्तुओं को केन्द्रों के बाहर रखवाया गया। परीक्षा के दौरान सभी केन्द्रों पर वीडियोग्राफी करवाई गई। इसके साथ उडऩ दस्ते ने निगरानी रखी।
सोमवार को दो पारियों में होगी परीक्षा
डॉ जोशी ने बताया कि सोमवार को 28 केन्द्रों पर सुबह 9 से 11.30 बजे तक सामाजिक विज्ञान का पेपर होगा। जिसमें 8252 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। इसके साथ दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे गणित का पेपर कन्या महाविद्यालय में होगा। जिसमें 376 अभ्यर्थी बैठेंगे।
ये भी पढ़े...
कुरीतियां मिटाने व शिक्षा पर दिया जोर
परेऊ. मेघवाल सभा भवन परेऊ में रविवार को मेघवाल समाज बंधुओं की बैठक हुई। इस दौरान सीमा पर शहीद जोधपुर के सालवा निवासी सुनील मेघवाल को 2 मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी गई। समाज अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष पुरखाराम, महासचिव सहित अन्य लोगों ने सामाजिक एकता, कुरीतियों, शिक्षा, विकास व आपसी भाईचारे को लेकर चर्चा की। उन्होंने आने वाले विधानसभा चुनाव में एकता के साथ मतदान करने की बात कही।
धायल का किया सम्मान
- अर्थ हीरो नेशनल अवॉर्ड मिलने के बाद धोरीमन्ना पहुंचे
धोरीमन्ना. जम्भेश्वर पर्यावरण एवं जीवरक्षा प्रदेश संस्था महामंत्री व धमाणा अमृता देवी उद्यान संचालक पीराराम धायल को उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने अर्थ हीरो नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया। इसके बाद लौटने पर शनिवार शाम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से उनका स्वागत किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दिनेश कुलदीप ने कहा कि यह पहला मौका है जब धोरीमन्ना के किसी व्यक्ति को यह सम्मान मिला है। कार्यकर्ताओं ने साफा पहना उनका स्वागत किया।
Published on:
28 Oct 2018 08:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
