बाड़मेर

शिक्षक संगठित होकर करें संघर्ष

- शिक्षक संघ सनाढ्य का जिला स्तरीय सम्मेलन

2 min read
शिक्षक संगठित होकर करें संघर्ष

बालोतरा.
राजस्थान शिक्षक संघ सनाढ्य का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुक्रवार को रा.उ.प्रा.वि. सं. 8 नरेन्द्र कॉलोनी बालोतरा में शुरू हुआ। जिलाध्यक्ष तनसिंह जुगतावत ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष पृथ्वीसिंह महेचा ने कहा कि शिक्षक संगठित होकर संघर्ष करें। शिक्षाविद् सालगराम परिहार ने कहा कि शिक्षक छात्र हित में कार्य कर अपनी गरिमा को कायम रखें। मूलदान आशिया ने कहा कि शिक्षक जनहित में कार्य करें।प्रदेश संगठन मंत्री शम्भूसिंह ने कहा कि सभी शिक्षक संगठन एक होकर मांगों के लिए संघर्ष करें। जिला संरक्षक धर्मनारायण दवे ने कहा कि शिक्षक ईमानदारी पूर्वक कार्य करते हुए पद की गरिमा को बढ़ाएं। जिलाध्यक्ष तनसिंह जुगतावत ने स्वागत भाषण व प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सभाध्यक्ष अशोक व्यास, पदमाराम चौधरी, अजय चन्दानी, कैलाश श्रीमाली ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में तेज प्रकाश वैष्णव, गुलाबाराम प्रजापत, राजेन्द्र सिंह जुगतावत महेन्द्र सिंह चारण, मनीष शर्मा, करणी दान मौजूद थे।नगर के राउप्रावि संख्या 5 नेहरु कॉलोनी में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन शुरू हुआ। मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी जेतमाल सिंह राठौड़ ने कहा कि शिक्षक अपने कर्तव्य का निर्वाह ईमानदारी से करें। प्रदेश पर्यवेक्षक केशवराम डूडी ने कहा शिक्षक संगठित होकर संगठन को मजबूती प्रदान करें। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग प्रचारक श्यामसिंह ने कहा कि समाज में शिक्षक को गुरु का दर्जा दिया गया है। शिक्षक राष्ट्र निर्माता व भावी पीढ़ी का शिल्पकार होता है। एबीईईओ विजयसिंह राजपुरोहित ने विभागीय समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने की बात कही। जिला मंत्री हनुमानाराम विश्नोई ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिला अध्यक्ष कान्तिलाल व्यास, प्रदेश संगठन महिला मंत्री नैनु खत्री, उपशाखा अध्यक्ष लाख सिंह , सुरेश चितारा, मानसिंह राजपुरोहित, रूपसिंह सरवड़ी ने कहा कि जब तक सरकार सात सूत्री मांगें पूरी नहीं करती, तब तक आंदोलन जारी रखें। इस अवसर पर मंगलाराम पंवार, सागर विश्नोई, राजेश शर्मा, मालाराम,भूराराम डूडी मौजूद थे।
सिवाना . राउमावि सिवाना प्रांगण में शुक्रवार को राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत का दो दिवसीय जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन प्रारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हमीरसिंह भायल ने कहा कि शिक्षक छात्रों को अच्छी शिक्षा व संस्कार देवें। शिक्षकों की भर्ती करने के साथ छात्रों के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की। कार्यक्रम अध्यक्ष संघ जिला अध्यक्ष भगवानाराम जाखड़ ने संघ शिक्षक व समाज हित के लिए संघर्षरत है। सरकार के निजीकरण करने से आम आदमी शिक्षा से वंचित हो रहा है। संघ जिला मंत्री विनोद पूनिया ने शिक्षा निजीकरण का विरोध किया। ब्लॉक अध्यक्ष हिम्मतसिंह चारण सिवाना सम्मेलन का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नगसिंह राजपुरोहित , किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष प्रभुपुरी गोस्वामी, बीईईओ हनुमानराम चौधरी, नोडल अधिकारी लक्ष्मीनारायण सोनी, प्रधानाचार्य महेंद्रसिंह राठौड़, राणसिंहराजपुरोहित, मदन जोगसन , सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व सदस्य मौजूद थे।

ये भी पढ़ें

सड़कों पर बहता दूषित पानी, जीना दुश्वार
Published on:
29 Sept 2018 07:43 pm
Also Read
View All