7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सड़कों पर बहता दूषित पानी, जीना दुश्वार

रहवासियों में रोष

2 min read
Google source verification
सड़कों पर बहता दूषित पानी, जीना दुश्वार

सड़कों पर बहता दूषित पानी, जीना दुश्वार

-
बालोतरा .

नगर के विमलनाथ कॉलोनी में बिछाई सीवरेज लाइन चॉक होने के कारण दूषित पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बह रहा है। इससे आवागमन में हर दिन रहवासियों व वाहन चालकों को बड़ी परेशानी उठानी पड़ती है। परेशान रहवासी कई बार नगर परिषद प्रशासन को समस्या से समाधान की मांग कर चुके हंै, लेकिन कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे रहवासियों में रोष है।
नगर के लूनी नदी किनारे से सटी व हनवंत भवन के पिछवाड़े स्थित विमलनाथ कॉलोनी में बिगड़ी सीवरेज व्यवस्था से रहवासियों का जीना दूभर हो गया है। सीवरेज के चॉक व धंसी होने पर हर दूसरे, तीसरे दिन दूषित पानी ओवर फ्लो होकर सड़कों पर बहता है। कई बार पानी के अधिक बहने व फैलने पर रहवासियों के लिए घर से बाहर निकला मुश्किल हो जाता है। वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है। लंबे समय से परेशान रहवासी अनेकों बार नगर परिषद प्रशासन को समस्या से अवगत करवा चुके हैं। लेकिन किसी स्तर पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है। इससे रहवासियों में रोष है।

दुर्गंध का माहौल

मौहल्ले में दूषित पानी के भराव व फैलाव पर दुर्गंध भरा माहौल रहता है। कई बार अधिक फैलाव पर सांस लेना दूभर होता है। समस्या को बताते बताते थक हार चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं कर रहा है। बहुत परेशान है।

- जिगनेश

हर दूसरे दिन यही हाल
मौहल्ले में हर दूसरे-तीसरे दिन सड़कों पर दूषित पानी बहता है। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो जाता है। कई बार नगर परिषद को समस्या से अवगत करवाया। सुनवाई तक नहीं रहे हैं।

- जेठमल कोठारी
दुर्गंध का माहौल

मौहल्ले में दूषित पानी के भराव व फैलाव पर दुर्गंध भरा माहौल रहता है। कई बार अधिक फैलाव पर सांस लेना दूभर होता है। समस्या को बताते बताते थक हार चुके हैं। लेकिन कोई समाधान नहीं कर रहा है। बहुत परेशान है।

- जिगनेश मेवाड़ा

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग