बाड़मेर

टेम्पो व कार के बीच टक्कर, मासूम ने दम तोड़ा, आठ घायल

टेम्पों व कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर से आठ जने घायल हो गए। एक मासूम ने मौके पर दम तोड़ दिया।
2 min read
May 12, 2018
Tempo and car crush,Innocent death
Tempo and car crush

मोकलसर.मोकलसर के मायलावास व मोतीसरा के बीच बाबा की ढाणी के पास शुक्रवार को टेम्पों व कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर से आठ जने घायल हो गए। एक मासूम ने मौके पर दम तोड़ दिया । जानकारी के अनुसार चम्पालाल भील निवासी मोतीसरा अपने परिवार के साथ टेम्पों में सवार होकर मोतीसरा से मोकलसर जा रहा था। बाबा की ढाणी के पास मोकलसर की तरफ से तेज गति से आ रही कार ने टेम्पों को जबरदस्त टक्कर मारी। इससे टेम्पों ने तीन बार पलटी खाकर गिर पड़ा। इससे नकलेश (6 ) पुत्र चम्पालाल भील की सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना में चम्पालाल पुत्र हरिराम , लहरोदेवी पत्नी चम्पालाल, पगु पुत्री चम्पालाल, कविता पुत्री चम्पालाल, रेखा पुत्री चेलाराम, नोजीदेवी पत्नी चेलाराम भील व भागु पुत्री मगनाराम प्रजापत, नारायण पुत्र मोटाराम चौधरी हो गए ।जानकारी पर सिवाना पुलिस थाने से धनाराम व मोकलसर चौकी प्रभारी अमरसिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। घायलों को मोकलसर व सिवाना अस्पताल पहुंचाया। दोनों वाहनों को कब्जे में लिया। सिवाना अस्पताल से लहरोदेवी व चम्पालाल का प्राथमिक उपचार करने के बाद इन्हें बालोतरा रेफर किया गया। टेम्पों चालक अचलाराम गर्ग निवासी मोतीसरा ने पुलिस थाना में रिपोर्ट पेश कर बताया कि कार चालक भीखसिंह पुत्र सुरसिंह निवासी जागसा ने तेज गति व लापरवाही से वाहन चलाते हुए टेम्पों को टक्कर मारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पाली की इकाइयों से लूनी में प्रदूषण

- प्रदूषित पानी पर लगाएं रोक
सिवाना.जयपुर स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमन्त्री सचिव तन्मय कुमार की अध्यक्षता में पर्यावरण बोर्ड की बैठक आयोजित हुई। इसमें विधायक हमीरसिंह भायल ने बताया कि लूनी नदी में पाली की वस्त्र इकाइयों की ओर से छोड़ा जा रहा प्रदूषित पानी डाला रहा है। पाली का नेहड़ा बांध, ग्रामीणों व किसानों को पेयजल व सिंचाई के लिए पानी देने के लिए बनाया गया था। लेकिन पाली के वस्त्र उद्यमियों ने इसे रासायनिक पानी का स्टोरेज बना दिया है। बांध का पानी लूनी नदी में छोडऩे से यह प्रदूषित हो रही है। गुड़ामालानी तक के किसान प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पाली की अवैध इकाइयों को बंद करवाने, लूनी नदी में पानी नहीं छोडऩे की मांग रखी। सचिव तन्मयकुमार को सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए बैठक में पर्यावरण बोर्ड चेयरमैन अपर्णा अरोड़ा, सचिव कुलदीप रांका, पाली कलेक्टर सुधीरकुमार,बुधाराम चौधरी आदि मौजूद थे।

Published on:
12 May 2018 10:28 am
Also Read
View All
MLA Harish Choudhary : ‘ग्राउंड ज़ीरो’ से कांग्रेस विधायक की ‘रिपोर्टिंग’, 11 करोड़ के ‘नए-नवेले’ अस्पताल की खोल डाली पोल!

Balotra: आटे-साटे में शादी के 4 साल बाद उजड़ गया परिवार, मां के साथ टांके में मिली 3 जिंदगियों की दर्दनाक कहानी, बिलख रहे परिजन

Barmer : 10 साल का इंतजार, फिर भी नहीं मिला कृषि कनेक्शन, परेशान किसान ने डिस्कॉम दफ्तर में खुद पर उड़ेला पेट्रोल, गिरफ्तार

Balotra News: 2 मासूमों को गोद में लेकर टांके में कूदी महिला, तीनों की हुई मौत, महज 4 साल पहले हुई थी शादी

Rajasthan: बेटे के प्रेम-प्रसंग की रंजिश में पिता की काटी नाक, 6-7 बदमाशों ने किया हमला, डॉक्टर बोले- अब हालत स्थिर