बाड़मेर

RAJASTHAN ELECTION 2018-केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने थानाधिकारियों की ली बैठक

https://www.patrika.com/barmer-news/
2 min read
Nov 26, 2018
The Central Supervisor's meeting of the police officers
The Central Supervisor's meeting of the police officers

केन्द्रीय पर्यवेक्षक ने थानाधिकारियों की ली बैठक
बालोतरा ञ्च पत्रिका . उपखंड कार्यालय सभागार में रविवार को केन्द्रीय पर्यवेक्षक देवदत्त शर्मा ने पुलिस उपाधीक्षक व थानाधिकारियों की बैठक ली। कानून व व्यवस्था संबंधित विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।
केन्द्रीय पर्यवेक्षक देवदत्त शर्मा ने पुलिस अधिकारियों से वल्नरेबल व क्रिटिकल बूथ के दौरे कर न्यूनीकरण करने के निर्देष दिए। विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करें। इससे लोग भयमुक्त मतदान कर सके। बैठक में आदर्श आचारसंहिता के विभिन्न पहलुओं पर व्यापक चर्चा की गई। दिव्यांग मतदाताओं को मतदान केन्द्रों तक लाने की व्यवस्था की समीक्षा की। उपखंड अधिकारी अनिल कुमार चुनाव को लेकर की गई। व्यवस्थाओं व मतदाता जागरूकता को लेकर किए जा रहे कार्यक्रर्मों की जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक विक्रमसिंह भाटी ने फ्लैग मार्च करने, हथियारों के थानों में जमा होने की स्थिति, मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम, कानून-व्यवस्था संबंध में विस्तार से जानकारी दी। बैठक में तहसीलदार गोपीकिशन पालीवाल बालोतरा थानाधिकारी पुष्पेन्द्र वर्मा, पचपदरा थानाधिकारी नेमाराम चौधरी, कल्याणपुर थानाधिकारी सरोज चौधरी, मण्डली थानाधिकारी भंवरसिंह, समदड़ी थानाधिकारी धौलाराम, सिवाना थानाधिकारी दीपसिंह चौहान मौजूद थे।
ये भी पढ़े...
जिले में 223 मतदान केंद्रों पर 210 बाइकर्स होंगे तैनात
नेटवर्क से वंचित मतदान केंद्रों पर अभिनव प्रयोग
चौहटन/ बाड़मेर . जिला प्रशासन ने विधानसभा चुनाव के दौरान मोबाइल नेटवर्क से वंचित मतदान केंद्रों पर निष्पक्ष एवं भय रहित मतदान प्रक्रिया संपादित करवाने के लिए अभिनव पहल की है। इसके तहत बाड़मेर जिले के 223 मतदान केंद्रों पर 210 बाइकर्स तैनात किए जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जिले के सात विधानसभा क्षेत्र में 223 मतदान केंद्रों पर मोबाइल नेटवर्क की समस्या है। ऐसे में मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की तकनीकी परेशानी के समाधान एवं भय रहित तथा निष्पक्ष मतदान करवाने के लिए अभिनव पहल करते हुए 210 बाइकर स्कोर तैनात किए जाएंगे। बाइकर्स संबंधित मतदान केंद्र पर किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर मोटरसाइकिल से मोबाइल नेटवर्क वाले स्थान पर पहुंच कर जिला स्तरीय एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष के अलावा संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों को सूचना देंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ऐसे मतदान केंद्रों को चिन्हित करने के साथ बाइकर्स मोबाइल नंबर संकलित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि जिले में चुनाव प्रक्रिया को संपादित करने के लिए इस तरह की पहल बिल्कुल नया आइडिया है। इसमें ग्राम विकास अधिकारियों, कनिष्ठ सहायकों, ग्राम पंचायत सहायकों को बाइकर्स के रूप में तैनात किया गया है।

Published on:
26 Nov 2018 10:22 am