बाड़मेर

कार व एसयूवी की भिड़ंत में तीन की मौत, हनुमान बेनीवाल की रैली में शामिल होने जा रहे थे

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर सरहद खुमे की बेरी धोरीमन्ना (बाड़मेर) में कार व जीप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन जनों की मौत हो गई और नौ जने गंभीर घायल हो गए।
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 Jun 2023, 7:06 PM IST
three died in road accident in barmer

बाड़मेर। राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर सरहद खुमे की बेरी धोरीमन्ना (बाड़मेर) में कार व जीप में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन जनों की मौत हो गई और नौ जने गंभीर घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार शनिवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों वाहनों में भिड़ंत हुई। एसयूवी बाड़मेर से धोरीमन्ना की तरफ जा रही थी और कार गुजरात की तरफ से बाड़मेर आ रही थी। तेज गति व लापरवाही के चलते भिड़ंत हुई, जिसमें दोनों वाहनों का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। एसयूवी में सवार युवक आरएलपी सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल की धोरीमन्ना में हो रही रैली में शामिल होने जा रहे थे।

हादसे के शिकार सभी लोगों को धोरीमन्ना ले जाया गया, जहां तीन जनों को मृत घोषित किया गया। एक मृतक की शिनाख्त विकास चौधरी पुत्र विरसंगभाई निवासी मेहसाणा के रूप में हुई। दो मृतकों की शिनाख्त नहीं हो गई। नौ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बाड़मेर रैफर किया गया।

Updated on:
24 Jun 2023, 7:06 PM IST
Published on: