गौरतलब है कि रुपाथल गांव में सरिता (30) पत्नी सीताराम जाट, उसकी ढाई वर्ष की बेटी सिद्धि व पांच महीने के पुत्र विवांश शुक्रवार को संदिग्ध हालत में पानी के हौद में डूबे मिले थे। बाहर निकाला तब तक सरिता दम तोड़ चूकी थी। जबकि बेटी सिद्धि की कुचेरा अस्पताल पहुंचने पर मौत हो गई। पुत्र विवांश को प्राथमिक उपचार के बाद नागौर व वहां से बीकानेर रैफर किया गया। वहां उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।