पिता ने दर्ज कराया मामला
थानाधिकारी ने बताया कि मृतका के पिता करा सोडा निवासी भेरूराम जाट ने रिपोर्ट देकर आरोप लगाया कि उसकी पुत्री सरिता का विवाह करीब चार वर्ष पहले रूपाथल निवासी सीताराम पुत्र प्रेमसुख के साथ किया था। शादी के बाद से ही सास, ससुर, उसका जवाई, ननद मारपीट करके उसे दहेज को लेकर प्रताजि़त करते थे। गत 21 जून की शाम को सरिता ने फोन पर बताया कि उसके सास, ससुर, ननद ने दहेज को लेकर उससे मारपीट की है। गुरुवार सुबह उसकी बेटी व उसके दोनों मासूम बेटे सन्दिग्ध हालात में हौद में मिले। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।