जानकारी के अनुसार मांड़वा घरा निवासी विक्रम परमार के साले घरोदा निवासी अजय की शादी थी। अजय की बारात वाणिया तालाब गई थी। विक्रम व उसकी पत्नी शिल्पा अपने दो साल के बेटे वरुण के साथ मोटर साइकिल से वाणिया तालाब गए थे। रात को तीनों वापस मोटर साइकिल से आ रहे थे। रास्ते में पोहरी खातुरात के समीप छह-सात बदमाशों ने मोटर साइकिल रोक दी और पथराव शुरू कर दिया। इससे मोटर साइकिल के आगे बैठे वरुण के सिर पर पत्थर लग गया। इससे वह लहुलूहान हो गया। विक्रम घायल बच्चे को पोहरी खातुरात चिकित्सालय में ले गया। लेकिन, बच्चे की हालात गंभीर होने पर उसको जिला चिकित्सालय रेफर किया।