बाड़मेर

लंबित प्रकरणों का समय पर करें निस्तारण

क्षेत्र के आरंग पटवार मंडल का तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया

2 min read
Timely settlement of pending cases

शिव . क्षेत्र के आरंग पटवार मंडल का तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार शैतानसिंह राजपुरोहित ने बताया कि शनिवार को आरंग पटवार मंडल का तहसीलदार ने औचक निरीक्षण किया। यहां पटवारी मोतीदान उपस्थित मिले। राजपुरोहित ने पटवारी को नामांतरण के मामलों सहित लंबित प्रकरणों का समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होनें लोक अदालत शिविर में पटवार मंडल में लंबित मामलों में समझाइश कर निपटारा करवाने को कहा।

एक मई से शुरू होगा न्याय आपके द्वार अभियान

ये भी पढ़ें

जाळ-खेजड़ी पर मारवाड़ी मेवों की बहार, लुत्फ उठा रहे ग्रामीण

राजस्व प्रकरणों का आपसी सहमति से होगा निस्तारण, अन्य राजस्व संबन्धी कार्यों को लेकर जन समस्याओं का होगा समाधान
चौहटन. एक मई से शुरू हो रहे राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान को लेकर उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र यादव ने चौहटन एव सेड़वा तहसीलों की विभिन्न ग्राम पंचायतों का पंचायतवार कार्यक्रम निर्धारित कर जिला कलेक्टर के निर्देशों के बाद तिथियां घोषित की है, चौहटन एवं सेड़वा तहसीलों में एक मई से 29 जून तक नियमित रूप से समानान्तर कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। उपखंड अधिकारी भूपेन्द्र कुमार यादव ने न्याय आपके द्वार अभियान की तिथियों की जानकारी देते हुए बताया कि एक मई को चौहटन तहसील की तारातरा मठ पंचायत एवं सेड़वा की शोभाला दर्शान ग्राम पंचायत मुख्यालयों के अटलसेवा केन्द्रों में राजस्व लोक अदालत न्याय आपके द्वार अभियान के शिविर आयोजित होंगे, इसी प्रकार दो मई को तारातरा एवं सोनड़ी, तीन को लीलसर व सांवा, चार को पंवारियों का तला व बुरहान का तला, सात को आलमसर व हरपालिया, आठ को दीनगढ़ व भंवार, नौ को बाछड़ाऊ व भूणियां, दस को सोडिय़ार व कितनोरिया, गयारह को ईसरोल व चिचड़ासर, चौदह को गालियार व कुन्दनपुरा, पंद्रह को सणाऊ व तालसर, सोलह को आकोड़ा व झड़पा, सत्रह को ढ़ोक व ईटादा, अठठारह को केलनोर व मिठे का तला, इक्कीस को शोभाला जेतमाल व रबासर, बाईस को धारासर व गौहड़ का तला, तेईस को जैसार व बीसासर चौबीस को रतासर व जानपालिया, पच्चीस को बीजराड़ व सरूपे का तला, अठठाईस को श्रीरामाला व पनोरिया, उन्नतीस को मते का तला व बोली, तीस को बाड़ी कला व तरला एवं इक्तीस मई को बूठ राठोड़ान व सांवलासी पंचायत मुख्यालयों पर न्याय आपके द्वार शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार जून महीने में भी पंचायतवार शिविर का आयोजन जारी रहेगा तथा उन्नतीस जून तक अभियान जारी रहेगा, शिविरों के दौरान राजस्व संबन्धी प्रकरणों का मौके पर ही आपसी सहमति से निस्तारण करवाए जाएंगे साथ सभी प्रकार के राजस्व संबन्धी कार्य संपन्न करवाए जाएंगे।

ये भी पढ़ें

पेयजल लाइन पर अवैध कनेक्शन?
Published on:
29 Apr 2018 07:58 pm
Also Read
View All