पाटोदी. ग्राम पंचायत सांगरानाडी के पाटोदी -मैकाणियों की ढाणी पेयजल लाइन पर अवैध कनेक्शन होने से जीएलआर सालों से सूखे हुए हैं। पेयजल लाइन से जुड़ी सिंधियों की ढाणी व प्रजापतों की ढाणी की हौदियों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। दो वर्ष से इस स्थिति पर परेशान ग्रामीणों ने कई बार जलदाय विभाग अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन सुनवाई नहीं की। इस पर पेयजल को लेकर ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है। अब गर्मी में ग्रामीणों व पशुपालकों की हालत खस्तहाल हो गई है। मोल पानी खरीदकर प्यास बुझानी पड़ रही है। ग्रामीण रमेश मेघवाल, डायाराम प्रजापत सांगरानाडी ने बताया कि कई बार विभागीय अधिकारियों को समस्या से अवगत करवाया, लेकिन समाधान नहीं हो रहा। अवैध कनेक्शन नहीं विच्छेद करने से पानी जीएलआर तक नहीं पहुंच रहा।
कनेक्शन काटे, दुबारा कर दिए-