25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर से शौच को निकली युवती पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर; समदड़ी से जोधपुर रेफर

घर से शौच के लिए निकली एक युवती पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया।
less than 1 minute read
Google source verification
barmer news

समदड़ी। अजीत गांव में सोमवार सुबह घर से शौच के लिए निकली एक युवती पर अज्ञात बदमाशों ने धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। हमले में युवती के गले में गहरा घाव होने से वह लहूलुहान हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए समदड़ी उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर चिकित्सकों ने जोधपुर रेफर कर दिया।

पुलिस के अनुसार अजीत गांव निवासी रवीना (20 वर्ष) पुत्री दाड़माराम जोगी घर से करीब आधा किलोमीटर दूर शौच के लिए गई थी। इसी दौरान अज्ञात लोगों ने उस पर हमला कर दिया। घटना में युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे तत्काल समदड़ी अस्पताल पहुंचाया गया।

युवती के गले में गंभीर घाव होने के कारण चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जोधपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवती बयान देने की स्थिति में नहीं है, जिससे हमले के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। युवती पर हमले की घटना से परिजनों सहित ग्रामीणों में भय और रोष का माहौल है।

ग्रामीणों ने पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा कर आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। समदड़ी थानाधिकारी नरपतदान ने बताया कि अजीत गांव में युवती पर हमला हुआ है। हालत गंभीर होने के कारण उसे जोधपुर रेफर किया गया है। बयान देने की स्थिति में नहीं होने से फिलहाल हमले के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच कर हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग