बाड़मेर

दो माह से अधरझूल में स्वीकृत ट्रांसफार्मर, वोल्टेज को लेकर रहवासी परेशान

बालोतरा. नगर के वार्ड29 में वॉल्टेज समस्या पर इसके समाधान को लेकर डिस्कॉम ने दो माह से अधिक समय पूर्वअतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मरस्वीकृत किया, लेकिन इसे लगाने को लेकर कुछ जनों के विरोध पर डिस्कॉम आज दिन तक इसे लगा नहीं पाया है।
2 min read
Transformer approved in over two months, Residents worry about voltage
Transformer approved in over two months, Residents worry about voltage

दो माह से अधरझूल में स्वीकृत ट्रांसफार्मर, वोल्टेज को लेकर रहवासी परेशान

- कुछ जनों के विरोध पर नहीं लग पा रहा ट्रांसफार्मर
बालोतरा.

नगर के वार्ड29 में वॉल्टेज समस्या पर इसके समाधान को लेकर डिस्कॉम ने दो माह से अधिक समय पूर्वअतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मरस्वीकृत किया, लेकिन इसे लगाने को लेकर कुछ जनों के विरोध पर डिस्कॉम आज दिन तक इसे लगा नहीं पाया है। इस पर शेष रहवासियों को आज भी पहले की तरह ही परेशानियां उठानी पड़ रही है। परेशान रहवासी डिस्कॉम उच्चाधिकारियों को दर्जनों बार ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर चुके हैं, लेकिन ये आज-कल में इसे लगाने का आश्वासन देकर इन्हें घर का रास्ता बता रहे हैं।
शहर के समदड़ी रोड पर वार्ड 29 में लंबे समय से विद्युत वॉल्टेज उतार- चढ़ाव की समस्या से रहवासी परेशान है। वॉल्टेज के अधिक उतार-चढ़ाव पर बल्ब, ट्यूबलाइट पूरी रोशनी नहीं देते तो पंखे, कूलर नहीं चलते हैं। वॉल्टेज में अधिक उतार-चढ़ाव पर कई जनों के विद्युत उपकरण तक जल चुके हैं। इससे परेशान लोगों के डिस्कॉम को समस्या से अवगत करवाने पर इसने यहां अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत किया था। इस पर परेशान रहवासियों ने शीघ्र राहत मिलने की उम्मीद संजोई थी। लेकिन डिस्कॉम के इसे आज दिन तक नहीं लगाने से इन्हें आज भी पहले की तरह परेशानियां उठानी पड़ रही है।

आखिर कब लगेगा ट्रांसफार्मर
वार्ड में डिस्कॉम ने दो माह पूर्वसे अधिक समय पहले अतिरिक्त विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत किया था। इसके बाद इसे स्थान चिन्हित कर इसे लगाने की कार्रवाई शुरू की। लेकिन कुछ जनों के विरोध पर डिस्कॉम अधिकारी बगेर लगाए लौट गए। इसके बाद इन्होंने इसे लगाने को लेकर कोई ठोस प्रयास नहीं किए। इससे परेशान वार्डवासी बीसियों बार डिस्कॉम अधिकारियों से मुलाकात कर किसी एक स्थान पर ट्रांसफार्मर लगाने की मांग कर चुके हैं। डिस्कॉम अधिकारी पुलिस सहयोग से वार्ड के किसी एक स्थान पर इसे लगा सकते हैं। लेकिन वे इसे लेकर कोई प्रयास भी नहीं कर रहे हैं।

मंत्री हस्तक्षेप पर लगाया था ट्रांसफार्मर

डिस्कॉम ने शहर के अन्य वार्डों में वॉल्टेज समस्या को लेकर वार्ड पांच में भी विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत किया था। इसे लगाने को लेकर भी दो पक्ष आमने-सामने हो गए थे। इस पर वार्ड पार्षद व एक पक्ष के लोगों ने एकत्रित होकर राजस्व राज्य मंत्री को वस्तुस्थिति से अवगत करवाया। इनके निर्देश पर डिस्कॉम अधिकारियों ने वार्ड में एक स्थान चिन्हित कर ट्रांसफार्मर लगाया। इस पर लंबे समय से परेशान मौहल्लेवासियों ने राहत की सांस ली।
नहीं हो रही कार्रवाई

वार्ड में लंबे समय से बिगड़ी वॉल्टेज समस्या से परेशान हैं। स्वीकृति के बावजूद डिस्कॉम ट्रांसफार्मर नहीं लगा रहा है। अधिकारियों को अवगत करवाते करवाते थक हार चुके हैं। कोई कार्रवाई नहीं हो रही।
- महेन्द्र माली

जल्द हो समाधान

स्वीकृति के बाद विद्युत ट्रांसफार्मर लगाना डिस्कॉम का काम है। यूं तो कोई भी विरोध कर देगा। इस पर डिस्कॉम ट्रांसफार्मर नहीं लगाएगा। डिस्कॉम तुंरत ट्रांसफार्मर लगाएं। इससे नुकसान को रोका जा सके।

- पुनित खत्री
शीघ्र लगवाएंगे

मुझे इसकी जानकारी नहीं है। पता करवाकर शीघ्र ही ट्रांसफार्मर लगाएंगे।
- एम.एल. जाट, अधीक्षण अभियंता

Published on:
04 Aug 2018 08:17 am
Also Read
View All
Balotra: हाईटेक सुरक्षा को भी दिया चकमा, गड्ढा खोदकर रिफाइनरी की 700 KM लंबी क्रूड ऑयल पाइपलाइन से चुरा लिया 2 टैंकर तेल

Inter-State Oil Theft Gang: गहरा गड्ढा खोदकर राजस्थान की HPCL रिफाइनरी से क्रूड ऑयल चोरी करने वाले 8 लोग गिरफ्तार, 2 टैंकर तेल बेचने का हुआ खुलासा

Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस में फिर उभरी गुटबाजी, मेवाराम जैन समर्थकों के साथ जयपुर पहुंचे

बच्चा न होने पर बहू का कत्ल: बाड़मेर में दहेज लोभी पति और सास-ससुर करते थे प्रताड़ित, कोर्ट ने सुनाया कड़ा फैसला

Rajasthan Viral News: खेत में 5 लाख रुपए दबाकर भूल गया किसान, जुताई के दौरान मिली रकम; नोटों को चट कर गई दीमक