फिलहाल रागेश्वरी गैस टर्मिनल में 5.5 करोड़ घनफीट प्रतिदिन गैस का उत्पादन हो रहा है जो भोगाट तक जा रही है। इसके लिए 600 किमी की गैस पाइप लाइन बिछी हुई है। गैस उत्पादन बढऩे पर अतिरिक्त जरूरत पर अब 600 किमी की एक पाइप लाइन और बिछेगी। करीब 1000 करोड़ की लागत की इस पाइप लाइन की मोटाई 30 इंच होगी। तीन साल में यह कार्य पूर्ण हो जाएगा। प्राकृतिक गैस गुजरात स्टेट पेट्रोनेट लिमिटेड को भेजी जा रही है। गैस फील्ड में कार्बन डाई इंजेक्शन से गैस उत्पादन, एलपीजी स्टोरेज टंैक, सीएनजी तथा फीलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे।