बाड़मेर

ट्रांसफार्मर बने जी का जंजाल, शिकायत के साथ विरोध

- अटका काम, वोल्टेज की समस्या का नहीं हो रहा समाधान

2 min read
ट्रांसफार्मर बने जी का जंजाल, शिकायत के साथ विरोध

बालोतरा.
नगर में वोल्टेज सुधार को लेकर ट्रांसफार्मर लगाने काम डिस्कॉम के लिए जंजाल बना हुआ है। घर के बाहर विद्युत ट्रांसफार्मर लगाने पर हरेक के आपत्ति जताने व जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप करने पर डिस्कॉम प्रशासन के लिए कार्य पूरा करना टेढी खीर बन गया है।

शहर में बढ़ते विद्युत भार पर कई मोहल्लों में वोल्टेज उतार-चढ़ाव की समस्या बढ़ गई है। विशेषकर गर्मी के दिनों में समस्या और अधिक बढ़ जाती है। इस दौरान पंखे, कूलर, एसी सहित विद्युत उपकरण कम वोल्टेज के चलते खराब होने व सही ढंग से नहीं चलने से लोग परेशान हो जाते हैं। एेसे में डिस्कॉम ने नए ट्रांसफार्मर लगा कर इस समस्या का समाधान करने का निर्णय लिया।

शिकायत और विरोध -नगर के वोल्टेज समस्या से प्रभावित मोहल्लों में डिस्कॉम ने नए विद्युत ट्रांसफार्मर स्वीकृत कर रखे हैं। इसे लगाने के लिए डिस्कॉम की टीमें मोहल्लों में जा रही है, लेकिन वे जिस ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर स्थान चिह्नित करते हैं, उसके समीप के रहवासी विरोध करते लग जाते हैं। इतना ही नहीं, कई जने तो सीधे जनप्रतिनिधियों के मार्फत ट्रांसफार्मर घर के पास नहीं लगाने की सिफारिश भी

लगवा रहे हैं।

मंत्री तक पहुंचा मामला- ट्रांसफार्मर का मामला राजस्व राज्यमंत्री तक पहुंच गया है। वार्ड पंाच के एक पक्ष ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर ट्रांसफार्मर उनके घर के पास नहीं लगाने की गुहार की। इधर, दूसरे पक्ष के लोग भी अपने घर के पास ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर एतराज जता रहे हैं। एेसे में डिस्कॉम अधिकारियों को समझ में नहीं आ रहा कि वे आखिरकार क्या करें।

यह समस्या, जिसका नहीं हो रहा समाधान- गौरतलब है कि शहर में पिछले कुछ सालों से एयरकंडीशनर की तादाद बढ़ गई है। इसके चलते विद्युत खपत में बढ़ोतरी हुई है। इसका असर पूरे शहर में नजर आ रहा है। कम वोल्टेज, बार-बार बिजली कटौती, ट्रांसफार्मर जलने की समस्या हो रही है। इसके समाधान को लेकर डिस्कॉम शहर में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा कर विद्युत कनेक्शन का भार वर्तमान ट्रंासफार्मर से कम करना चाह रहा है।

ये भी पढ़ें

स्थायी होने की उम्मीद में सफेद हो गए बाल
Published on:
10 Jun 2018 07:15 pm
Also Read
View All