बाड़मेर

वृक्ष धरती के शृंगार, करें संरक्षण

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत पौधरोपण

2 min read
वृक्ष धरती के शृंगार, करें संरक्षण

समदड़ी ञ्च पत्रिका. राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत रविवार को समदड़ी स्थित ललेची माता गोशाला परिसर में बगेची गादीपति संत नरसींगदास के सान्निध्य में पौधरोपण किया गया। गौशाला के अध्यक्ष संत नरसींगदास ने कहा कि पेड़ हमें जीवन देते हैं, इससे पर्यावरण सुरक्षित रहता है।हम सभी को एक व्यक्ति, एक पौधा प्रतिवर्ष लगाकर इस अभियान में सहभागिता निभानी चाहिए। पूर्व सरपंच बाबुलाल परिहार ने कहा कि सामाजिक सरोकारों को लेकर पत्रिका का अभियान सराहनीय है हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनकर राजस्थान को हरा भरा करने में आगे आना होगा। गोशाला समिति के उपाध्यक्ष धनाराम चौधरी ने इस अभियान की सराहना की। कोषाध्यक्ष बगदाराम प्रजापत ने भी सभी से अधिकाधिक संख्या में पेड़ लगाने व सुरक्षा करने की बात कही। ओमप्रकाश जीनगर, सुनिल दवे व दिनेश अवस्थी ने पेड़ों की महत्ता पर प्रकाश डालते कहा कि इनके बिना जीवन सम्भव नहीं है। निसं.

ये भी पढ़ें

संस्कृत भाषा सभी भाषाओं की जननी

जेठंतरी में पौधरोपण

बालोतरा. जेठंतरी गांव के गोगाजी मंदिर में रविवार को पौधरोपण किया गया। इसमें राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर सतीश खींवसरा ने उपस्थितजनों को एक-एक पौधा लगा उसके संरक्षण का संकल्प दिलाया। पूर्व पंचायत समिति सदस्य रूपाराम चौधरी ने पौधरोपण के फायदों के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर मोटाराम चौधरी, पूनाराम, मगाराम फक, लालूराम, रामाराम, चेलाराम फक, हमीराराम गंवारिया, पूर्व वार्डपंच सजनोदेवी, इंदिरादेवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।

बाड़मेर

राजस्थान पत्रिका के हरयाळो राजस्थान अभियान के तहत शुक्रवार को आदर्श बाल मंदिर माध्यमिक विद्यालय दानजी की होदी बाड़मेर में पौधरोपण कार्यक्रम हुआ। साउथ-वेस्ट माइनिंग लिमिटेड बाड़मेर की मैनेजर अनिता छंगाणी, बालसिंह राठौड़, रघ़ुवीरसिंह तामलोर, दुर्जनङ्क्षसह गुडीसर, प्रतापसिंह राजपुरोहित के सान्निध्य में पौधे लगाए गए।अनिता छंगाणी ने कहा कि वृक्ष धरती का शृंगार है। हमें प्राण वायु देने के साथ पर्यावरण को शुद्ध रखते हैं। प्रत्येक विद्यार्थी अपने घर या आसपास कम से कम एक पौधा लगा इसकी देखभाल का जिम्मा लें। बालसिंह राठौड़ ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़-पौधे लगाने की बात कही। रघुवीरसिंह तामलोर ने पौधरोपण का संदेश दिया।दुर्जनसिंह गुडीसर ने ट्री गार्ड देने की घोषणा की। विद्यालय प्रबंधक रावतसिंह महेचा ने आभार जताया।

ये भी पढ़ें

शिक्षा के साथ खेल अति आवश्यक
Published on:
27 Aug 2018 01:43 am
Also Read
View All