
शिक्षा के साथ खेल अति आवश्यक
-
सिवाना. कस्बे के राउप्रावि फतडाई प्रांगण में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तर की प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता का समापन समारोह शनिवार पृथ्वीसिंह रामदेरिया के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता पूर्व विधायक मोटाराम मेघवाल ने की। रामदेरिया ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल हमारे जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखते हैं। छात्र-छात्राएं खेल को अपने जीवन का अंग मानकर अपनाएं। खेल से ही हमारी शारीरिक दिनचर्या स्वस्थ बनी रहती है। मोटाराम मेघवाल ने कहा कि हार-जीत खेल के दो पहलू है। हमेशा जीत का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ें। बीइइओ हनुमानराम चौधरी, जिला कांग्रेस सचिव मुकनसिंह राजपुरोहित, रावणा राजपूत समाज युवा प्रदेशाध्यक्ष पहाड़सिंह कुण्डल, पूर्व सरपंच रामनिवास आचार्य, भंवरूखान पठान, कानाराम चौधरी गोलिया, पीइइओ गायत्री लाडला ने भी विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता आयोजन सचिव ईश्वरसिह चौहान ने प्रतिवेदन प्रस्तुत कर बताया कि बालीबॉल में मेजबान टीम राउप्रावि फतडाई नाड़ी प्रथम, राउप्रावि मेला मैदान द्वितीय, कबड्डी में जेतेश्वर शिक्षण संस्थान नवडिय़ा बेरा पादरू प्रथम, विनायक विद्या मन्दिर इंद्राणा द्वितीय, मून स्टार बाल निकेतन अर्जियाना तृतीय, खो-खो में सरस्वति बाल निकेतन केनाजी का बेरा पादरू प्रथम, राउप्रावि खाखरलाई रोड सिवाना द्वितीय, नवकार विद्या मन्दिर सिवाना तृतीय रही। इनको स्मृतिचिह्न देकर अतिथियों ने सम्मानित किया। भंवरसिंह भायल, जवाहरसिंह, थानसिंह पिपलून, साकलराम माली, दलपतसिंह पिपलून, भीखसिंह राजपुरोहित, नेनाराम देवासी, गोबरराम मेघवाल, मदनसिंह भायल, रसूल खां आदि मौजूद थे। संस्था प्रधान ईश्वरसिंह चौहान ने आभार ज्ञापित किया। निप्र.
जीवन में खेलों का भी महत्व
पाटोदी. ग्राम पंचायत रिछोली के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में रविवार को एक दिवसीय ऑपन वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व सांसद हरीश चौधरी के मुख्य आतिथ्य में हुआ। प्रतियोगिता में 19 टीमों ने भाग लिया। पूर्व सांसद ने कहा कि स्वस्थ मनुष्य जीवन के लिए खेल जरूरी है। खेलों का अपना महत्व है, इसलिए खेलकूद प्रतियोगिताओं में हिस्सा लें। प्रतिदिन अभ्यास कर अच्छे खिलाड़ी बनें। कार्यक्रम में प्रधान रशीदा बानो, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घेवाराम मेघवाल, रोशन अली, यासीन खां, गफूर खां, सरपंच संतोषी जीनगर, भाकरसर सरपंच हनीफ खां, अमरसिंह, रिछोली सरपंच मिसराराम मेघवाल आदि मौजूद थे।
Published on:
26 Aug 2018 10:14 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
