बाड़मेर

तस्करों को डोडा पोस्त देने वाले मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

पुलिस की विशेष टीम ने दोनों को चित्तौडग़ढ़ से किया दस्तयाब

2 min read
तस्करों को डोडा पोस्त देने वाले मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

-

ये भी पढ़ें

कार चुरा ले जा रहे थे, बीच राह हो गई दुर्घटना, छोड़ कर भागे चोर

बालोतरा (बाड़मेर). कल्याणपुर पुलिस की ओर से अवैध डोडा पोस्त से भरा ट्रक पकडऩे के मामले में पुलिस ने तस्करों को डोडा पोस्त आपूर्ति करने वाले मुख्य आरोपी समेत दो जनों को गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष अग्रवाल ने बताया कि कल्याणपुर पुलिस ने 26 सितम्बर को 9.80 क्विंटल अवैध डोडा पोस्त से भरा ट्रक पकड़ा था। इस मामले में मुख्य डोडा पोस्त आपूर्तिकर्ता व अन्य संलिप्त तस्करों की धरपकड़ के लिए पचपदरा थानाधिकारी नेमाराम चौधरी के नेतृत्व में कांस्टेबल दुर्गाराम, रूपाराम, डालूराम व चालक पवन कुमार की विशेष टीम गठित की गई। टीम ने तस्करों को डोडा पोस्त आपूर्ति करने वाले मुख्य आरोपी कैलाश पाटीदार पुत्र राधेश्याम पाटीदार निवासी कैली निंबाहेड़ा, चित्तौडग़ढ़ को मांगलवाड़ (चित्तौडग़ढ़) व गणेशाराम पुत्र रामाराम जाट निवासी कुड़ला, बाड़मेर को कैली (चित्तौडग़ढ़) से दस्तयाब किया। इसके बाद पूछताछ कर गिरफ्तार किया गया। इस मामले में ट्रक को एस्कोर्ट करने वाले आरोपित हड़मानराम व दमाराम ने कैलाश पाटीदार से डोडा पोस्त की खरीद करने की बात पुलिस को पूछताछ में बताई थी। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में लगी हुई है।
कइयों के बेनकाब होने की उम्मीद- जिले में हर माह सैकड़ों क्विंटल डोडा पोस्त लग्जरी गाडिय़ों व अन्य वाहनों से तस्करी कर लाया जा रहा है। इस काले कारोबार में जिले के सैकड़ों तस्कर सक्रिय है। ऐसे में अब डोडा पोस्त के मुख्य सप्लायर के पुलिस शिकंजे में आने से कइयों के पकड़े जाने की उम्मीद है। मुख्य आपूर्तिकर्ता के पकड़े जाने के बाद कई डोडा पोस्त भूमिगत हो गए है।

गौरतलब है कि कल्याणपुर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर दो दिन पहले नाकाबंदी की, इसदौरान एक ट्रक रुकवा कर तलाशी ली तो इसमें अवैध डोडा-पोस्त मिला। ट्रक को एस्कोट कर रहे दो कार चालकों को भी पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में डोडा-पोस्त चित्तौडग़ढ़ से लाने की बात स्वीकार की थी। इसके बाद पुलिस ने दो जनों को गिरफ़्तार किया।

ये भी पढ़ें

ऑनलाइन दवा बिक्री का विरोध, बंद रहे मेडिकल स्टोर
Published on:
29 Sept 2018 09:49 pm
Also Read
View All