बाड़मेर

बाड़मेर में एसयूवी और पिकअप में भिड़ंत, दो जनों की मौत और 23 घायल

राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर आगोरिया सरहद में सोमवार सुबह एसयूवी और पिकअप की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई तथा 23 घायल हो गए। सात गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है।

less than 1 minute read
Jun 06, 2022
two death in Collision SUV and pickup in barmer

शिव (बाड़मेर) . राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 68 पर आगोरिया सरहद में सोमवार सुबह एसयूवी और पिकअप की भिड़ंत में दो जनों की मौत हो गई तथा 23 घायल हो गए। सात गंभीर घायलों को जोधपुर रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार जालोर जिले के तेजा की बेरी निवासी 25 व्यक्ति पिकअप गाड़ी से जैसलमेर जिले के रामगढ़ स्थित दरगाह में जात लगाने जा रहे थे।

हाईवे पर पिकअप की स्कॉर्पियो से भिड़ंत हो गई, जिससे पिकअप पलट गई। इस हादसे में पिकअप में सवार दाऊद खान(30) व ईशाक खान(65) की मौत हो गई। तेजा की बेरी निवासी उम्मेद खां ने पुलिस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उनके परिवार के सदस्य गांव से रामगढ़ की ओर जा रहे थे। आगोरिया सरहद में पहुंचने पर सामने से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने गलत दिशा से पिकअप को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई।

क्षमता से अधिक सवारियां
दुर्घटना के दौरान मालवाहक वाहन पिकअप में चालक सहित 25 व्यक्ति सवार थे। जिसमें से दो व्यक्तियों की मौत हो गई। वहीं 23 घायल हो गए। वाहन में दो तीन परिवारों के सभी सदस्य शामिल थे। जो मन्नत मांगने के लिए दरगाह जा रहे थे। परिवार के सदस्यों ने मालवाहक वाहन को किराए पर लेकर रवाना हुए, जिसमें क्षमता से अधिक सवारियां बैठ गई।

Published on:
06 Jun 2022 06:56 pm