6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रसादी से यात्रियों को लेकर लौट रही पिकअप पलटी, दो की मौत, मची चीख पुकार

सांवलिया जी से चिकारड़ा सड़क मार्ग पर करौली गांव के तालाब के पास शनिवार दोपहर यात्रियों से भरी पिकअप पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई एवं 18 अन्य यात्री घायल हो गए।

2 min read
Google source verification
two death in road accident in Chittorgarh

भदेसर(चित्तौड़गढ़) सांवलिया जी से चिकारड़ा सड़क मार्ग पर करौली गांव के तालाब के पास शनिवार दोपहर यात्रियों से भरी पिकअप पलट जाने से दो लोगों की मौत हो गई एवं 18 अन्य यात्री घायल हो गए। इनमें से 14 को चित्तौड़गढ़ रैफर किया है। तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। तीन एंबुलेंस की मदद से घायलों को सांवलियाजी के अस्पताल में लाया गया। यह सभी लोग आली शनिमहाराज से प्रसादी से लौट रहे थे। पिकअप में क्षमता से अधिक करीब 40 लोग सवार थे।

प्रतापगढ़ जिले के छोटीसादड़ी थाना अंतर्गत साटोला गांव के टांक चौधरी परिवार की शनि महाराज में प्रसादी थी। प्रसादी में साटोला गांव के सर्व समाज के लोग दो पिकअप से शनि महाराज आए थे। पुन: लौटते समय एक पिकअप करौली गांव के तालाब के पास मौड़ पर बेकाबू होकर सड़क के किनारे पलट गई। घायलों की चीख, पुकार सुनकर आसपास से बड़ी संख्या में लोग सहायता के लिए पहुंचे तथा सभी घायलों को छाया में लाकर सुलाया। सूचना सांवलियाजी मंदिर मंडल तथा थाने को दी गई। तत्काल मंदिर मंडल की एंबुलेंस तथा 108 एंबुलेंस से सभी 20 से ज्यादा घायलों को मंडफिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। यहां पर चिकित्सा कर्मियों तथा 108 कर्मियों ने घायलों का इलाज किया। पांच गंभीर घायलों को तत्काल चित्तौडगढ़़ भेजा गया। बाद में नौ अन्य घायलों को भी चित्तौडगढ़़ रैफर किया गया।

यह हुए घायल
हादसे में उदय लाल पुत्र किशन लाल सुथार, नाथू लाल पुत्र रतना खटीक, भैरूलाल पुत्र मूलचंद मेघवाल, रौनक पुत्र ताराचंद टांक, रामेश्वर लाल पुत्र किशन लाल सुथार गंभीर घायल हुए। पायल पुत्री भैरूलाल नट, गोपाल नाथ पुत्र शंकर नाथ, मांगीलाल पुत्र चतरा रेगर, प्रवीण पुत्र हीरालाल माली, गुलाबी पत्नी प्रेम चंद्र गाडरी, मनोज पुत्र पृथ्वीराज माली, गोपाल पुत्र मथुरा लाल नाई, अणछी पत्नी राम गाडरी भी घायल हो गए।

इनकी हुई दुर्घटना में मृत्यु
पिकअप दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल नाथू लाल पुत्र रतन लाल खटीक 40 वर्ष तथा उदय लाल पुत्र किशन लाल सुथार निवासी साटोला की चित्तौडगढ़़ अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।