7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, छह घायल, पुलिस जाप्ता तैनात

उपखण्ड मुख्यालय की ग्राम पंचायत ढिगारिया में गुरुवार देर रात को महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification

दौसा

image

kamlesh sharma

Jun 03, 2022

two parties Dispute over molestation of woman in dausa

लवाण/दौसा। उपखण्ड मुख्यालय की ग्राम पंचायत ढिगारिया में गुरुवार देर रात को महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों के आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए। जिसमें से एक जने की हालत गम्भीर होने पर जिला चिकित्सालय में रैफर कर दिया। पुलिस ने रात को ही मौके पर पहुंच कर दोनों पक्षों के करीब सोलह जनों को थाने में बंद कर दिया और पुलिस लाइन से आए जाप्ते को तैनात कर दिया। एक पक्ष ने तो मामला दर्ज करा दिया है। जिसकी पुलिस जांच कर रही है।

थाना प्रभारी हरदयाल मीणा व एएसआई हेमराजसिंह ने बताया कि रात को ढिगारियां में महिला से छेड़छाड़ को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हुआ। इसमें दोनों पक्षों के सोलह जनों को रात को ही थाने में बंद कर दिया। घायलों को लवाण सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती करवाया। खूनी संघर्ष आपस में दोनों पक्षों में खूब लाठी भाटा चले और कार व ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया।

कार के शीशे तोड़ तो ट्रैक्टर के टायरों की हवा निकाल दी। इस दौरान बीच-बचाव करने आए लोगों के साथ भी हाथापाई हुई, लेकिन संघर्ष चलता रहा। रास्ते में पत्थरों के ढेर लग गए तो शीशे फैल गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर व कार को जब्त कर लिया। रात को ही पुलिस लाइन से जाप्ता बुलाकर गांव में तैनात कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि कस्बे में पुलिस की गाड़ी बार-बार गश्त कर रही है, वहीं दोनों पक्षों के घरों के सामने जवान तैनात हैं। गांव में दहशत को माहौल बना हुआ है।