
पत्रिका- स्ट्रींग
बालोतरा पत्रिका.
सरकार की ओर से अधिकारियों व कर्मचारियों को सहुलियत देने के लिए पांच दिन सप्ताह करने के बावजूद इनकी नियत से खोट नही निकल रहा है। अधिकारी-कर्मचारी शुक्रवार को दोपहर बाद कार्यालयों से बंक मार जाते है। सोमवार को सप्ताह के पहले दिन दोपहर बाद तक कार्यालयों में पहुंचते है। ऐसी स्थिति में सरकारी कार्यालयों में केवल तीन दिन ही सही ढ़ंग से कामकाज हो पाता है, अन्य दिनों में कार्यालयों में कामकाज से पहुंचने वालों निराश होकर बिना काम करवाए लौटना पड़ता है। खास बात तो यह है कि जिनके जिम्मे इन कार्यालयों में जिम्मेदारियां है, वे अधिकारी स्वयं समय को लेकर बेपरवाह है। सप्ताह के पहले दिन सोमवार को पत्रिका टीम ने सुबह 9:30 से 10 बजे तक विभिन्न सरकारी कार्यालयों की टोह ली, तो हालातों ने हकीकत बयां कर दी।
जल्दी आओ, फोटो ले रहे- पत्रिका टीम की ओर से सरकारी दफ्तरों में टोह ली तो कार्मिकों में हड़कम्प मच गया। कर्मचारी एक दूसरे को मोबाइल से पत्रिका टीम के फोटो लेने की जानकारी देते सुनाई दिए। इसके बाद कई कार्मिक दौड़ते हुए कार्यालय पहुंचे। कई कार्मिक अधिकारियों को भी पत्रिका टीम की जानकारी दे रहे थे।
समय- 09:30 बजे
नगर परिषद कार्यालय- यहां पर एक सहायक अभियंता व एक अन्य व्यक्ति बाहर परिसर में खड़े बाते कर रहे थे। नगर परिषद आयुक्त आशुतोष आचार्य के कक्ष में सफाई कर्मचारी सफाई कर रहा था। कक्ष में एयरकंडीशर चालू था। आयुक्त 9:33 तक कक्ष में नही थे। विकास शाखा में कार्मिकों की कुर्सियां खाली थी। पेंशन शाखा के रूम पर ताला लटक रहा था। राजस्व अधिकारी के कक्ष पर ताला लटक रहा था।
समय- 09:40 बजे
जिला परिवहन कार्यालय- कार्यालय परिसर में सन्नाटा पसरा था। कार्यालय के एक हिस्से का गेट बंद व दूसरे हिस्से का गेट खुला था। कार्यालय में एक सूचना सहायक व एक सेवानिवृत्त सैनिक (संविदाकर्मी) मौजूद थे। सूचना सहायक सर्वर चालू कर रहा था। जिला परिवहन अधिकारी कार्यालय में नहीं थे। पंजीयन, परमिट, लाइसेंस, केश शाखा पर ताले थे। परिवहन निरीक्षक के कक्ष में कुर्सी खाली थी।
समय- 09:49 बजे
ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय- पंचायत समिति परिसर स्थित ब्लॉक प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के बाहर कार्मिक खड़े थे। टीम को देखते ही वे तपाक से कार्यालय में आने लगे। कार्यालय में सभी कुर्सियां खाली पड़ी थी। बीइइओ की कुर्सी भी खाली थी।
व्यू- सरकारी कार्यालयों में अधिकारी-कर्मचारी देरी से आने वालों के विरूद्ध कार्रवाईकी जाएगी। - भागीरथ चौधरी, उपखण्ड अधिकारी बालोतरा
05- नगर परिषद पेंशन कक्ष पर लटका ताला।