4 सितंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बालोतरा व जसोल में संतो-साध्वीवृंद का नगर प्रवेश

प्रवचन व धार्मिक कार्यक्रम आयोजित
2 min read
Google source verification
बालोतरा व जसोल में संतो-साध्वीवृंद का नगर प्रवेश

बालोतरा व जसोल में संतो-साध्वीवृंद का नगर प्रवेश

-

बालोतरा. औद्योगिक नगरी बालोतरा व जसोल में रविवार को कई संतों व साध्वीवृंद ने नगर प्रवेश किया। श्रावक-श्राविकाओं ने उनका स्वागत-सत्कार किया। बालोतरा में मुनि दर्शन कुमार, स्वास्तिककुमार ठाणा 4 का चातुर्मासिक नगर प्रवेश हुआ। तेरापंथ युवक परिषद उपाध्यक्ष संदीप ओस्तवाल ने बताया कि तेरापंथ भवन गौर का चौक से मुनि का स्वागत के साथ मुख्य बाजार, संभवनाथ चौक, नयापुरा, हनुमंत सराय, आचार्य महाश्रमण मार्ग से होते हुए न्यू तेरापंथ भवन में चातुर्मास को लेकर शोभायात्रा निकाली गई। प्रवेश के बीच साध्वी भानुकुमारी ठाणा 4 से मुलाकात की। ज्ञानशाला बच्चों ने स्वागत अभिनंदन गीत से मंगलाचरण की प्रस्तुति दी। मुनि दर्शन कुमार ने चातुर्मास प्रवेश पर कहा कि चातुर्मास में धर्म,ध्यान, तप के साथ सच्चे श्रावक बनना है। मुनि स्वास्तिककुमार ने गीत के माध्यम से अपने विचार रखेद्ध मुनि सुपाश्र्वकुमार, मुनि रत्नकुमार ने भी विचार व्यक्त किए। तेरापंथ सभा अध्यक्ष शांतिलाल डागा ने आभार ज्ञापित किया। तेरापंथ युवक परिषद मंत्री रोशन वागरेचा, तेरापंथ महासभा उपाध्यक्ष गौतम सालेचा, नेमीचंद चौपड़ा ने स्वागत व अभिनंदन किया। इस अवसर पर अणुव्रत समिति अध्यक्ष जवेरीलाल सालेचा, ओमप्रकाश बांठिया, कमलादेवी ओस्तवाल, गुलाब वेद, अंकुश वेद, नैनमल कोठारी सहित श्रावक-श्रािवकाएं मौजूद थे।
जसोल. कस्बे में रविवार को साध्वी रामकुमारी ठाणा 6 ने बालोतरा से विहार कर नगर प्रवेश किया। तेरापंथ सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल और कन्या व किशोर मंडल ने उनका स्वागत किया। नाकोड़ा रोड स्थित तेरापंथ भवन में अभिनंदन कार्यक्रम हुआ। इससे पहले स्वागत को लेकर शोभायात्रा निकली, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर तेरापंथ भवन पहुंची। यहां तेरापंथ महिला मंडल मंत्री ललितादेवी मेहता, सहमंत्री ममतादेवी मेहता के मंगलाचरण से हुआ। जसोल सभा अध्यक्ष डूंगरचंद सालेचा ने स्वागत भाषण दिया। महिला मंडल से पुष्पादेवी बुरड़, तेयुप से प्रवीण भंसाली सहित वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। साध्वीवृंद ने सामूहिक गीतिका का संगान किया गया। वहीं, साध्वी विवेकश्री, साध्वी मयंकयशा, साध्वी प्रशांतयशा ने भी प्रेरणादायक विचार रखे। शासनश्री साध्वी रामकुमारी ने कहा कि श्रावक-श्राविका आध्यत्मिकता का लाभ लेकर आत्मा को शुद्ध,सरल व निर्मल बनाएं। तप, जप, ध्यान, स्वाध्याय करे। संचालन सभा मंत्री संपतराज चौपड़ा ने किया।

बड़ी खबरें

View All

बाड़मेर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग