बाड़मेर

उपचुनावों में जीत पर कांग्रेस ने खुशी मनाई

अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की जीत पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।

2 min read
Feb 02, 2018
Victory in the by-elections Congress celebrates happiness

बाड़मेर. अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की जीत पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। आईटी सेल के नीरज जोशी ने बताया कि अहिंसा चौराहे पर विधायक मेवाराम जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फ तेह खान, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, प्रधान पुष्पा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी, प्रवक्ता मुकेश जैन सहित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मिठाई खिलाकर जीत की खुशी जाहिर की। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष मूली चौधरी, आजादसिंह राठौड़, मूलाराम, पार्षद नरेश देव, तरुण सिंधी, दीपक परमार, भानु प्रताप, प्रवीणसिंह, जगजीवनराम, हितेश तापडिय़ा, महावीर बोहरा, प्रवीण सेठिया, छोटू सिंह, रवि सेवकानी, मेवाराम सोनी, हनुमान भील आदि मौजूद रहे। अलवर, अजमेर लोकसभा व मांडलगढ़ विधानसभा में कांग्रेस की जीत पर गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई। आईटी सेल के नीरज जोशी ने बताया कि अहिंसा चौराहे पर विधायक मेवाराम जैन, कांग्रेस जिलाध्यक्ष फ तेह खान, जिला प्रमुख प्रियंका मेघवाल, प्रधान पुष्पा चौधरी, जिला उपाध्यक्ष यज्ञदत्त जोशी, प्रवक्ता मुकेश जैन सहित कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी को पुष्प अर्पित किए।
रावणा राजपूत समाज ने बांटी मिठाई

शहीद सर्किल स्थित रावणा राजपूत छात्रावास पर गुरुवार को समाज के जिला संरक्षक गोरधन सिंह राठौड़, नगर अध्यक्ष अमोलख सिंह दईया एवं मेजर दलपत शक्ति संगठन के तत्वावधान में उप चुनाव में तीनों ही सीटों पर कांग्रेस की जीत पर पटाखे फ ोड़े खुशी जताई। जिला संरक्षक गोरधन सिंह राठौड़ ने कहा की दोनो राजनैतिक पार्टियां समाज की ताकत को समझें। रावणा राजपूत समाज ने अपनी ताकत दिखाई है। उन्होने बताया कि आनंदपाल सिंह एनकाउंटर को लेकर भाजपा सरकार द्वारा सहयोग नहीं करने पर व समाज को उचित प्रतिनिधित्व नही देने के कारण समाज मे भारी रोष था। बैठक को नगर अध्यक्ष अमोलख सिंह दईया, पूर्व युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह दईया, पार्षद रविन्द्र सिंह भाटी, छोटू सिंह पंवार ने संबोधित किया। कार्यक्रम में मेजर दलपत शक्ति संगठन के जिला उपाध्यक्ष सोहन सिंह दांता, मंत्री धर्मेंद्र सिंह परिहार, रघुवीर सिंह, हाथी सिंह कपूरडी, मनोहर सिंह मेड़तिया, नगर अध्यक्ष दिलीप सिंह गोगादेव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें

सरस डेयरी के कार्मिकों को दूध में पानी मिलाते पकड़ा, पशुपालकों का फूटा गुस्सा

ये भी पढ़ें

बजट में ऐसा कुछ नहीं, जिसका उल्लेख करें,जानिए लोगों की प्रतिक्रिया,पढ़िए पूरी खबर
Published on:
02 Feb 2018 11:05 am
Also Read
View All