
nothing like this in the budget Whom to mention Know peoples reaction
बाड़मेर.आम बजट को जनता ने निराशाजनक बताया है। लोगों का कहना है कि इसमें कुछ खास नहीं मिला। सरकार से उम्मीद खूब थी। लेकिन वैसा कुछ नहीं मिला। सबसे अधिक इनकम टैक्स स्लैब में बदलाव की बात थी। इसमें वित्तमंत्री ने कोई बदलाव नहीं करते हुए जैसा था वैसा ही रख दिया। वहीं भाजपा ने विकास का बजट कहा तो कांग्रेस ने निराशाजनक बताया।
गरीबों के प्रति वचनबद्धता को निभाया
सरकार ने बजट को गांव, गरीब और किसानों के हितों को विशेष ध्यान में रखकर बनाया है। जिससे सरकार की गरीब व किसानों के उत्थान के प्रति वचनबद्धता स्पष्ट होती है। गरीब परिवारों के लिए नई स्वास्थ योजना के तहत कमजोर वर्गों के इलाज का खर्चा सरकार उठाएगी। गरीब बुजुर्गों के लिए एक लाख तीस हजार का स्वास्थ्य बीमा किया जाएगा।
डॉ. जालमसिंह रावलोत भाजपा जिलाध्यक्ष
चुनावी बजट कुछ भी नया नहीं
सरकार ने पुरानी योजनाओं को ही आंकड़ों में बढ़ा-चढ़ा कर प्रस्तुत किया। पिछले चार सालों में किसानों का हर तरह से शोषण किया गया। पेट्रोल- डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने की बजट में घोषणा की है लेकिन ये तो वर्ष 2014 में सरकार में आने के बाद भाजपा ने अनावश्यक रूप से बढ़ाया था।
हरीश चौधरी, पूर्व सांसद
बेरोजगार निराश
बजट में शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार ? का कोई प्रावधान नहीं किया है। इससे शिक्षित बेरोजगारों को निराशा हाथ लगी है।
लक्ष्मण बडेरा, अध्यक्ष कमठा मजदूर यूनियन बाड़मेर
कर्मचारियों में निराशा
बजट में कर्मचारियों के लिए कुछ भी नहीं किया गया है। एक वर्ष से आशा थी कि आयकर स्लैब में परिवर्तन कर कर्मचारियों को राहत मिलेगी। लेकिन कर्मचारियों को निराशा ही हुई है।
बांकाराम सांजटा, शिक्षक नेता
पेट्रोल के दाम घटे
पेट्रोल के दाम काफी दिनों से बढ़ ही रहे थे। अब दो रुपए कम हुए हैं। इससे कुछ अधिक कम करने की जरूरत है। जिससे आमजन को कुछ राहत महसूस हो। दो रुपए का तो कोई मतलब नहीं हैं।
नरसिंगराम जीनगर
बोलीं गृहिणियां
बजट मेंं कुछ खास नहीं है। महिलाओं के विकास की कोई नहीं है।
समता मूंदड़ा
उम्मीद तो खूब थी, लेकिन उसके अनुरूप कुछ नहीं मिला है।
सुधा डांगरा
बजट ठीक ही है। पेट्रोल-डीजल के दाम घटाए हैं।
रेखा मूंदड़ा
डीजल के दाम अभी कम किए हैं, फिर बढ़ जाएंगे।
सीमा भूत
रसोई को लेकर बजट में कुछ नहीं है। महिलाएं निराश हुई हैं।
प्रमिला बिरला
पेट्रोल के दाम पहले तो खूब बढ़ाए। अब 2 रुपए कम करने से क्या फायदा।
कौशल्या चांडक
Published on:
02 Feb 2018 10:38 am
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
