23 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सरस डेयरी के कार्मिकों को दूध में पानी मिलाते पकड़ा, पशुपालकों का फूटा गुस्सा

डूंगरपुर जिले के दीवड़ा छोटा क्षेत्र का मामला : अधिकारी पहुंचे,कार्रवाई शुरू

less than 1 minute read
Google source verification
Caught during add water in the milk

Caught during add water in the milk

सिलोही एवं दीवड़ा छोटा क्षेत्र में दुग्ध संग्रहण केन्द्र से सरस दूध कम्पनी को डिलेवरी करने वाले वाहन संचालक को पशुपालकों ने पानी मिलाते धर दबोचा। सूचना पर डेयरी के प्रबंधक शांतिलाल पटेल एव टीओ शैलेन्द्र मौके पर पहुंचे और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पशुपालकों ने बताया कि शुक्रवार का रोजाना की तरह दूध वाहन संग्रहण केन्द्र से दूध लेकर निकला, तो उसके पीछे-पीछे गए। वाहन चालक ने एक हैण्डपंप के पास वाहन खड़ा कर दूध की केनों से दूध निकाल कर अंदर पानी मिलाया। उसे मौके पर ही धरदबोच दूध डेयरी संचालकों को बुलाया।

साथ ही सरस दूध कम्पनी शाखा परतापुर प्रभारी को दी। इस पर प्रबंधक शान्तिलाल पटेल मौके पर पहुंचे। उन्होंने वाहन संचालक के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर दी है। डेयरी के संचालकों ने बताया कि दूध में पानी की मिलावट का सीधा नुकसान पशुपालकों को हो रहा था।

ये भी पढ़ें

image