बाड़मेर

ग्रामीणों ने देखे शगुन, जताई अच्छे जमाने की उम्मीद

पारम्परिक रूप से मनाया अक्षय तृतीया का त्यौहार
2 min read
 बालोतरा में आयोजित एक सामाजिक सभा में अक्षय तृतीया पर शगुन देखते लोग।
बालोतरा में आयोजित एक सामाजिक सभा में अक्षय तृतीया पर शगुन देखते लोग।

बालोतरा.
कस्बे व क्षेत्र में बुधवार को अक्षय तृतीया का पर्व पारम्परिक रूप से मनाया गया। इस दिन आयोजिन सभाओं में जमाने को लेकर शगुन देखे गए। इनमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

सूर्योदय से पूर्व किसान खेतों में पहुंचे। शगुन चिड़ी के चहकने के आधार पर शगुन देखे। इसके बाद खेतों में हल जोता। दोपहर में जगह-जगह सभाएं हुई। इसमें धान की ढेरी पर पानी के कुल्हड़ रखकर शगुन देखे गए। अच्छे जमाने के शगुन मिले। घरों में पारम्परिक रूप से गुड़ की गुलवाणी व सात धान से खींच बनाया गया। इसे प्रसाद के रूप में देवताओं को चढ़ाया गया। इस दिन जगह-जगह आयोजित विवाह में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस पर हर कहीं चहल-पहल व रौनक अधिक दिखाई दी।
सिवाना.

कस्बे व गांवों में बुधवार को अक्षय तृतीया पर्व धूमधाम से मनाया गया। आयोजित सभाओं में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। जमाने को लेकर पारम्परिक रूप से शगुन देखे। अच्छी वर्षा के शगुन मिले।

जमकर बरसेगा भादवा, व्यापारियों ने देखे शगुन-फोटो

बाड़मेर पत्रिका

स्थानीय ढाणी बाजार में बाड़मेर जिला अनाज व्यापार संघ की ओर से बुधवार को अक्षय तृतीया पर आने वाले जमाने के शगुन देखे। अनाज व्यापार संघ अध्यक्ष रमेश पारख व सचिव दिनेश भूतड़ा ने बताया कि पुरानी परम्परा को कायम रखते हुए मिट्टी के चार कुल्हड़ बनाए जिसमें ***** में अच्छे जमाने के शगुन आए। वहीं जेठ, आषाढ़, सावन में सामान्य वर्षा की उम्मीद है। इसके साथ काली व सफेद ऊन पानी में डाली गई। सफेद ऊन पानी में डूब गई जिससे अच्छे जमाने की आस देखी गई।वहीं जेठ, आषाढ़, सावन में सामान्य वर्षा की उम्मीद है। कार्यक्रम की अध्यक्षता हस्तीमल सिंघवी ने की।
कार्यक्रम में हंसराज कोटडिया, गौतम चमन, बाबूलाल संखलेचा, पवन सिंघवी, गौतम बोथरा, सम्पतराज बोथरा, रतन वडेरा, अशोक सेठिया आदि मौजूद रहे।

11- बालोतरा में आयोजित एक सामाजिक सभा में अक्षय तृतीया पर शगुन देखते लोग।

Published on:
18 Apr 2018 10:26 pm
Also Read
View All
बाड़मेर कलक्टर ने आयुक्त को फटकारा, बोली ‘मुझे काम चाहिए, बहाने नहीं’, बिना सूचना अवकाश लेने पर भी लगाई रोक

बाड़मेर: 6 बच्चों की मां को भगाने आए प्रेमी की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या, 6 साल से चल रहा था लव अफेयर

Pachpadra Refinery : प्रधानमंत्री मोदी के 4 जुलाई को ‘रिफाइनरी उद्घाटन’ में फिर बदलाव! जानें अब कैसा होगा समारोह?

Balotra: साधु देवेंद्र गिरि हत्याकांड में अदालत का बड़ा फैसला, कुल्हाड़ी से दोनों पैर काटने वाले कातिल को उम्रकैद

भारत-पाक बॉर्डर के पास धार्मिक स्थलों पर बुलडोजर एक्शन, MP उम्मेदाराम बेनीवाल बोले- थार में नफरत की राजनीति नहीं चलेगी