राजस्थान ब्राहमण महासभा नगर शाखा की ओर से बुधवार को गौड छात्रावास में भगवान परशुराम की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला न्यायधीश हरनारायण सारस्वत व राजस्थान ब्राहमण महासभा अध्यक्ष मांगीलाल शर्मा ने की। नगर शाखा प्रवक्ता सोहनलाल गौड़ ने बताया कि सुबह पंडित सुभाष शर्मा के सानिध्य में यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें नगर अध्यक्ष व संयोजक रश्मिकांत मेहता व बाबूलाल गौड ने भाग लिया। जिला न्यायधीश सारस्वत ने भगवान परशुराम की मूर्ति पर माल्यार्पण कि या। इसके बाद कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम पराक्रम के कारक व सत्य के धारक है। प्राणीमात्र का हित उनका सर्वोपरी लक्ष्य था। शैक्षिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष बाबूलाल गौड़ ने कहा कि परशुराम आज भी ब्रहमांड में निवास करते है। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष व संयोजक रश्मिकांत मेहता, शिक्षाविद् दाऊलाल ठाकुर ने भगवान परशुराम के प्रसंग सुनाए। इस मौके पर दाऊलाल ठाकुर ने परशुराम चालीसा पाठ किया। धन्यवाद महेश दादाणी ने व्यक्त किया। इस मौके पर अम्बालाल अलबेला, रश्मिकांत जोशी, प्रदीप कुमार जोशी, बाबूलाल सारस्वत, जगदीश बोहरा, श्रीराम रामपुरिया, हडमतसिंह राजपुरोहित, एडवोकेट गोपालसिंह, रेणु गौड़, ललित जोशी, जोगाराम राणेजा, भेराराम, रतनी देवी, प्रेमलता, निर्मला, राकेश, टीकमदास, मुरलीधर, राजेन्द्र राणेजा, ओमप्रकाश शर्मा, अमित जोशी, सोनाराम, हनुमानराम, महेन्द्र शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में महाआरती व प्रसादी का वितरण किया गया।