परेशानी उठानी पड़ती है।
महत्वपूर्ण मार्ग -इस सड़क से कारखानों में ग्रे, तैयार कपड़ा, पानी,केमिकल लाने-ले जाने को लेकर बड़ी संख्या में ट्रक, टैंकर, टैक्सियां आदि वाहन गुजरते हैं। इसके अलावा कारखानों में रोजगारकाम को लेकर जसोल व क्षेत्र के लोग इसका उपयोग करते हैं। इसके अलावा बाड़मेर से जैन तीर्थ नाकोड़ा, माता राणी भटियाणी मंदिर जसोल, ब्रह्मधाम तीर्थ दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालु इस सडक से होकर गुजरते हंै। लंबे समय से सड़क खस्ताहाल होने पर बड़े- छोटे सभी वाहन शहर से होकर गुजरते हैं। इससे हर समय लगने वाले जाम से राहगीरों, वाहन चालकों को पग-पग परेशानी उठानी पड़ती है। नगर परिषद के डामर व ग्राम पंचायत जसोल के ग्रेवल सड़क बनाने पर शहर के यातायात व्यवस्था में सुधार होगा।