- कोजा में राशन की दुकान का मामला...- प्रवर्तन निरीक्षक ने ग्रामीणों के लिए बयान, बनाई रिपोर्ट
बाड़मेर.जिले की कोजा ग्राम पंचायत की राशन की दुकान से रात में गेहूं का ट्रैक्टर में परिवहन करने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग ने टीम बुधवार को कोजा पहुंची। धोरीमन्ना क्षेत्र में पिछले 2-3 दिनों से यह वीडियो वायरल हो रहा था। इसके बाद ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला रसद अधिकारी व जिला कलक्टर को गेंहू नहीं मिलने तथा कालाबाजारी करने की शिकायत की की। इस पर जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को प्रवर्तन निरीक्षक जांच करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई अनियमिताएं सामने आई।
स्टॉक खत्म बता कर देता इतिश्री
ग्रामीणों ने राशन डीलर पर आरोप लगाया कि गेहूं की कालाबाजारी करने के लिए राशन डीलर उपभोक्ताओं को गेहूं वितरित नहीं करता था। कई लोगों को स्टॉक खत्म बताकर बैरंग लौटा देता। अंत्योदय योजनान्तगर्त चयनित बांकाराम ने बताया कि उसे पिछले दो साल से गेहूं नहीं दिए जा रहे है।राशन की दुकान से रात में गेहूं का ट्रैक्टर में परिवहन करने का वीडियो वायरल होने के बाद खाद्य विभाग ने टीम बुधवार को कोजा पहुंची। धोरीमन्ना क्षेत्र में पिछले 2-3 दिनों से यह वीडियो वायरल हो रहा था।
यह भी शिकायतें
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर गेहूं का वितरण नहीं करने के लिए कई हथकंडे अपनाता था। कई बाद पोश मशीन में लोगों का अंगूठा लगाने के बाद कहता कि आपके गेहूं लैप्स हो गए हैं। इतना ही नहीं, जिन उपभोक्ताओं को राशन वितरित करता उन्हें रसीद भी नहीं दे रहा था। इस पर जिला रसद अधिकारी के निर्देश पर बुधवार को प्रवर्तन निरीक्षक जांच करने के लिए पहुंचे। इस दौरान कई अनियमिताएं सामने आई।
मिली कई अनियमितताएं
कोजा में राशन डीलर के खिलाफ उपभोक्ताओं को गेहूं नहीं देने और वीडियो की जांच करने के लिए बुधवार को निरीक्षण किया। उपभोक्ताओं के बयान भी लिए हैं। इसमें कई अनियमितताएं सामने आई है।
सहीराम विश्नोई, प्रवर्तन निरीक्षक, बाड़मेर