बाड़मेर

विशेषज्ञ के अभाव में महिलाओं को परेशानी, चार दशक से पद स्वीकृति का इंतजार

समदड़ी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में नहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ - साठ से सौ किमी जाकर करवाना पड़ता है इलाज

2 min read
समदड़ी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र।

.

-

ये भी पढ़ें

ज्ज्वला योजना से गरीब व कमजोर तबके को मिलेगा फायदाउ

बालोतरा.
चार दशक पहले समदड़ी के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में क्रमोन्नत करने पर समदड़ी व इससे जुड़़े तीन दर्जन से अधिक गांवों के ग्रामीणों ने बेहतर चिकित्सा उपचार की उम्मीद की थी, लेकिन सरकार व जनप्रतिनिधियों की कमजोर इच्छा व पैरवी पर यह उम्मीद अभी तक पूरी नहीं हो पाई है। कस्बे के सीएचसी में स्त्री रोग चिकित्सक के अभाव में हर दिन दर्जनों महिलाओं को उपचार को लेकर परेशानी उठानी पड़ती है। उनको बालोतरा, जोधपुर जाना पड़ता है। मांग के बावजूद पद नहीं भरने से कस्बे व क्षेत्र के लोगों में रोष है।

चिकित्सक का अभाव,सैकड़ों परेशान- यहां स्त्री रोग चिकित्सक पद स्वीकृत नहीं किया है। कस्बे में कोई निजी स्त्री रोग चिकित्सक भी नहीं है। इस पर उपचार को लेकर कस्बे व इससे जुड़े तीन दर्जन से अधिक गांवों की महिलाओं को उपचार के लिए बालोतरा व जोधपुर जाना पड़ता है। बालोतरा के 50 से 70 व जोधपुर के 80-100 किमी दूर होने व साधनों के अभाव में आने-जाने को लेकर बीमार महिलाओं, परिजनों को अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।

बीस हजार की आबादी- पिछले कुछ सालों से कस्बे की आबादी बढ़ी है। वर्तमान में बीस हजार की जनसंख्या है। इस पर प्रदेश सरकार ने कस्बे में तहसील व पंचायत समिति कार्यालय स्वीकृत किया। बावजूद इसके सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्त्री रोग चिकित्सक का पद स्वीकृत नहीं किया गया।

जरूरी है स्त्री रोग विशेषज्ञ - जिले के सबसे पुराने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में से यह एक है। यहां स्त्री रोग चिकित्सक का पद स्वीकृत नहीं होने से परेशान हो रही है। सरकार पद स्वीकृत कर चिकित्सक की नियुक्ति करें। इससे महिलाओं का उपचार के लिए नहीं भटकना पड़ेगा। - जाकिर हुसैन पठान

सरकार करें पद स्वीकृत- कस्बे व क्षेत्र कीं महिलाओं को उपचार को परेशानी होती है। कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्त्री रोग चिकित्सक जरूरी है। इसके अभाव में महिलाओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। सरकार पद स्वीकृत कर चिकित्सक की नियुक्ति करें। - शोभादेवी
जनता के साथ अन्याय- सरकार ने समदड़ी में तहसील, पंचायत समिति कार्यालय स्वीकृत किया। स्त्री रोग चिकित्सक का पद स्वीकृत व नियुक्ति नहीं करके कस्बे व क्षेत्र के आमजन के साथ सरकार अन्याय कर रही है। जनहित में स्त्री रोग विशेषज्ञ का पद स्वीकृत करें। - कीर्ति श्रीमाली, वार्ड पंच भलरों का बाड़ा

ये भी पढ़ें

समाजकंटकों का आश्रय स्थल बन रहे खाली सरकारी स्कूल भवन
Published on:
21 Apr 2018 07:06 pm
Also Read
View All