
कुशीप के अटल सेवा केंद्र में उपभोक्ताओं को नि:शुल्क गेस वितरित करते अतिथि।
-
बालोतरा.
नगर व क्षेत्र में शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस मनाया गया। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रर्मों में ग्रामीणों को योजना की जानकारी देकर उन्हें गैस कनेक्शन वितरित किए।
गांव कीटनोद में आयोजित कार्यक्रम में राजस्व राज्यमंत्री अमराराज चौधरी ने कहा कि देश की इस महत्वाकांक्षी योजना में गरीब, कमजोर परिवारों को गैस कनेक्शन दिए जा रहे हैं। अमराराम चौधरी व सरपंच सरोज पटेल ने महिलाओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। गैस एंजेसी संचालक चैन सिंह राजपुरोहित ने योजना की जानकारी दी। इस अवसर पर भाजपा जिला मंत्री भवानी सिंह टापरा, कंवराराम नारायण सोनी, ग्राम विकास अधिकारी रतन सोनी मौजूद थे।
सिवाना. कुशीप के अटल सेवा केंद्र भवन में शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस ग्राम स्वराज अभियान कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि विधायक हमीरसिंह व अन्य अतिथियों ने 40 उपभोक्ताओं को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। 50 नए उपभोक्ताओं के फार्म भरे। व्यवस्थापक केवलराम मेघवाल ने गैस उपयोग के बारे में बताया। इस अवसर पर पूर्व उप प्रधान हुकमसिंह खिंचीं, ग्राम विकास अधिकारी जैसाराम, पूर्व सरपंच हरकुदेवी उपस्थित थे। गैस एंजेसी मैनेजर जोग भारती ने आभार ज्ञापित किया।
बालोतरा.
मेवानगर में शुक्रवार को उज्ज्वला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। आयोजित कार्यक्रम में गगराना गैस एंजेसी संचालक प्रेमपालसिंह ने ग्रामीणों को उज्ज्वला योजना व गैस के उपयोग के बारे में जानकारी दी। सरपंच कैलाश कंवर, पूर्व उप प्रधान श्यामसिंह मेवानगर,पंचायत समिति सदस्य चैनाराम ने 52 जनों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन वितरित किए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनिता शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी रेखा मौजूद थे।
समदड़ी.
गांव रामपुरा में उज्जवला दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया। विधायक हमीरसिह भायल,पूर्व विधायक कानसिंह कोटडी, प्रधान पिंकी चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय लक्ष्मी राजपुरोहित, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष जोगी देवी विश्नोई ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि गरीबों को ध्यान में रखकर इसे प्रारंभ किया गया है। इससे महिलाओं को खाना बनाने में परेशानी नहीं होवें। स्वास्थ्य खराब नहीं होवें। कार्यक्रम में रामपुरा, मियों का बाड़ा, चिरडिय़ा, गोदों का बाड़ा की महिलाओं को गैस कनेक्शन वितरित किए गए। सरपंच स्वरूपकंवर ने आभार ज्ञापित किया। इससे पूर्व अतिथियों ने ई- मित्र प्लस मशीन का लोकापण किया। निसं.
Published on:
21 Apr 2018 06:42 pm
बड़ी खबरें
View Allबाड़मेर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
