बाड़मेर

राजस्थान के इस जिले के 12 ब्लॉक में केवल एक में काम, 11 रेड जोन में

Jal Jeevan Mission बालोतरा अलग होने के बाद बाड़मेर जिले में अब 12 ब्लॉक है। जिसमें अभी काम की गति कहीं नजर नहीं आ रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Feb 2024, 2:07 PM IST
jal_jeevan_mission.jpg

जल जीवन मिशन में हर घर नल पहुंचाने में बाड़मेर जिला तो रेड जोन में है ही, जिले के 12 ब्लॉक में 11 ब्लॉक भी इसी दायरे में है। केवल बाड़मेर ग्रामीण ब्लॉक में काम हुआ है। इसके अलावा शेष ब्लॉक के गांवों में लोगों को हर घर नल का इंतजार है।

बाड़मेर जिले में मिशन का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। बालोतरा अलग होने के बाद बाड़मेर जिले में अब 12 ब्लॉक है। जिसमें अभी काम की गति कहीं नजर नहीं आ रही है। जिले के सेड़वा और फागलिया ब्लॉक ऐसे हैं जहां पर टारगेट हजारों में है। लेकिन यहां अंगुलियों पर गिनने जितने ही कनेक्शन हुए है।

90 फीसदी से अधिक काम बाकी
जिले में देखा जाए तो ग्रामीण इलाकों में हर घर नल पहुंचाने का काम 90 फीसदी से अधिक बाकी है। मात्र 8-9 फीसदी घरों तक ही पानी पहुंचा है। इसके अलावा लाखों उपभोक्ताओं को पानी का इंतजार बना हुआ है। अभी तक देखा जाए तो 2 लाख 25 हजार कनेक्शन तो करने है।

किस ब्लॉक में कितना काम
जिले के 12 ब्लॉक में केवल बाड़मेर ग्रामीण ब्लॉक ब्लू जोन में है। यहां पर 9 हजार से अधिक कनेक्शन हो चुके है। इस ब्लॉक में कुल 27861 घरों तक नल पहुंचाना है। इसके अलावा बाड़मेर, गुड़ामालानी, शिव, चौहटन, रामसर, धनाऊ, सेड़वा, धोरीमन्ना, फागलिया, गडरारोड़ में लक्ष्य अभी दूर की कौड़ी नजर आ रहा है। वहीं आडेल ब्लॉक के लिए योजना में कोई प्लान नहीं है।

Published on: