8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

डोडा पीसकर पैकिंग करके बेचता था, 24 किलो प्लास्टिक कैरी बैग, मिक्सी व 75 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त जब्त

जब्त किए गए 75 किलो 600 ग्राम डोडा-पोस्त की कीमत पुलिस ने 11 लाख रुपए आंकी है। साथ ही डोडा-पोस्त पीसकर बेचने के उपकरण और प्लास्टिक कैरी बैग भी जब्त किए है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बाड़मेर

•

image

Mahendra Trivedi

•

Updated: 13 Feb 2024, 1:50 PM IST

 आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी खेप बरामद

आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी खेप बरामद

बाड़मेर जिले की धनाऊ थाना पुलिस ने अवैध डोडा पोस्त के काले कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी खेप बरामद की है। मौके से जब्त किए गए 75 किलो 600 ग्राम डोडा-पोस्त की कीमत पुलिस ने 11 लाख रुपए आंकी है। साथ ही डोडा-पोस्त पीसकर बेचने के उपकरण और प्लास्टिक कैरी बैग भी जब्त किए है।

धनाऊ थानाधिकारी गोविन्दराम व पुलिस टीम को मुखबीर की सूचना मिली की कस्बे में एक व्यक्ति अवैध रूप से डोडा-पोस्त पीसकर पैकिंग करके बेच रहा है। मुखबीर की पुख्ता सूचना होने पर उच्चाधिकारियों ने टीम का गठन किया। टीम ने कार्रवाई को सफलता पूर्वक अंजाम देने के लिए पूरी तैयारी की।

इलेक्ट्रिक कांटा और चार जार भी बरामद

टीम ने कस्बा धनाऊ में आरोपी नवाब पुत्र दोस मोहम्मद निवासी धनाऊ के यहां दबिश दी। उसके कब्जा से 75 किलो 600 किलाे ग्राम डोडा पोस्त, पैकिंग में उपयोग ली जाने वाली 24 किलो 500 ग्राम प्लाटिक कैरी बैग, डोडा पोस्त तोलने का इलेक्ट्रॉनिक कांटा, डोडा पीसने में प्रयुक्त एक मिक्सी व 4 जार बरामद किए। आरोपी नवाब को गिरफ्तार करते हुए एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया। अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त के सम्बन्घ में अनुसंधान किया जा रहा है। बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 11 लाख रुपए है।