बाड़मेर

दर्दनाक हादसा : मंदिर में दर्शन कर स्विमिंग पूल में कूदे बच्चे, 1 की मौत, हॉस्टल संचालक पर लापरवाही का आरोप

पुलिस के अनुसार एक हॉस्टल के 25 छात्र पिकनिक के लिए बाड़मेर से नींबड़ी माता मंदिर गए। जहां मंदिर दर्शन के बाद विद्यार्थी स्विमिंग पूल की तरफ गए और कुछ छात्र नहाने के लिए स्विमिंग पूल में उतर गए।

2 min read
Jul 06, 2025
मृतक छात्र लक्ष्मण। फाइल फोटो- पत्रिका

राजस्थान के बाड़मेर शहर के सदर थाना क्षेत्र में चौहटन रोड पर रविवार को नींबड़ी माता मंदिर परिसर में बने स्विमिंग पूल में डूबने से एक छात्र की मौत हो गई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी जुटाई। परिजनों ने हॉस्टल संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ की।

सदर थाना पुलिस के अनुसार शहर में संचालित शारदा हॉस्टल के 25 छात्र टैक्सी में सवार होकर पिकनिक के लिए बाड़मेर से नींबड़ी माता मंदिर गए। जहां मंदिर दर्शन के बाद विद्यार्थी स्विमिंग पूल की तरफ गए और कुछ छात्र नहाने के लिए स्विमिंग पूल में उतर गए। इस दौरान जैसलमेर के फतेहगढ़ निवासी लक्ष्मण (15) पुत्र अमराराम की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सुपुर्द किया।

ये भी पढ़ें

दर्दनाक हादसा: स्विमिंग पूल में डूबने से 10 वर्षीय बालक की मौत, ट्यूशन सेंटर व पूल संचालक के खिलाफ मामला दर्ज

परिजनों का आरोप- हॉस्टल संचालक की लापरवाही

मृतक लक्ष्मण बाड़मेर में शारदा हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहा था। वह 9वीं कक्षा में अध्ययनरत था। मृतक के चाचा ओमप्रकाश ने रिपोर्ट पेश कर बताया कि हॉस्टल संचालक को मना करने के बावजूद पिकनिक पर ले गए। रिपोर्ट के आधार पर हॉस्टल संचालक किशनाराम, वार्डन हीराराम कड़वासरा, दमाराम के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ की गई।

यह वीडियो भी देखें

30 फीट गहराई में स्विमिंग, सुरक्षा के इंतजाम नहीं

मंदिर परिसर में बने स्विमिंग पूल की गहराई 30 फीट है। पानी का अधिक भराव होने पर बच्चे नहाने उतर गए और तैरना नहीं आने पर पानी में डूब गया। परिजनों ने बताया कि स्विमिंग पूल के पास कोई रैलिंग नहीं लगी है। साथ ही अन्य सुरक्षा को लेकर कोई इंतजाम नहीं है। मंदिर ट्रस्टी भी स्विमिंग पूल को लेकर अनजान रहते हैं। जानकारों का कहना है कि नींबड़ी में हर साल एक हादसा होता है।

ये भी पढ़ें

दर्दनाक हादसा: स्विमिंग पूल में डूबने से 5 साल के बच्चे की मौत, परिवार के साथ आया था नहाने
Also Read
View All
गांव वालों ने पहनावे पर कसे थे तंज, पिता के साथ ने बदल दी किस्मत; अब कामना बनीं मिस ग्लैम राजस्थान 2026 की ब्रांड एंबेसडर

Rajasthan Suicide: किसी बेटी के साथ ऐसा नहीं हो…लिखकर शादीशुदा महिला ने किया सुसाइड, पिता की आंखों से निकले आंसू

Pachpadra Refinery News : जहां हो रही ‘रिफाइनरी’ की बड़ी-बड़ी बातें, वहां ‘बूंद-बूंद पानी’ को मोहताज लोग, जानें क्या है ‘पत्रिका’ की ग्राउंड रिपोर्ट?

Pachpadra Refinery News : बाड़मेर की तपती गर्मी के बीच PM मोदी की ‘पचपदरा सभा’, जानें कैसे रखा जाएगा लोगों को ‘कूल-कूल’?

Coconut Shell Bird House: फेंके गए नारियल का खोल, एक डोरी और एक कील! बन गया पक्षी का घर, कचरे से जबरदस्त जुगाड़