बड़वानी

MP के बड़वानी में पूर्व कांग्रेस विधायक की गाड़ी पर पथराव, बेटे का दावा- गोलियां मारी

Former Congress MLA convoy attacked: एमपी में अज्ञात बदमाशो ने पूर्व कांग्रेस विधायक के वाहन पर उस समय पथराव किया, जब वे सेंधवा से बलवाड़ी की तरफ लौट रहे थे।

2 min read
May 29, 2026
Former Congress MLA Gyaras Lal Rawat convoy attacked (Patrika.com)

Former Congress MLA convoy attacked: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले से बड़ा मामला सामने आया है। सेंधवा के वरला थाना पुलिस क्षेत्र में बेखौफ असामाजिक तत्वों की गतिविधि पुलिस अधिकारियों के लिए चुनौती साबित हो रही है। नया मामला बुधवार रात का है। जब अज्ञात बदमाशो ने पूर्व विधायक सहित कई अन्य लोगों के वाहनों पर उस समय पथराव किया, जब वे सेंधवा से बलवाड़ी की तरफ लौट रहे थे। घटना में किसी के घायल होने की सूचना तो नहीं है, लेकिन लोगों की पुलिस के प्रति नाराजगी है।

सेंधवा से गृह ग्राम लौट रहे पूर्व विधायक एवं कांग्रेस प्रदेश महासचिव ग्यारस लाल रावत सहित अन्य लोगो की कार पर पथराव किया गया। कार पर पत्थर लगने से गेट पर छेद हो गए है। घटना के बाद विधायक ने वरला थाने में शिकायत करते हुए बताया कि रात करीब 10 बजे मोहन पड़ावा नर्सरी के समीप पथराव हुआ। हमारे साथ ही अन्य वाहनों पर भी पथराव की घटना हुई है।

ये भी पढ़ें

MP के मैहर में भाजपा नेता के बाथरूम में रेंगते मिले 15 कोबरा सांप के बच्चे, मचा हड़कंप

बड़ा क्षेत्र होने से रात्रि गश्त है चुनौती

वरला थाना क्षेत्र का वर्किंग एरिया कई किमी फैला हुआ है। महाराष्ट्र सीमा से लेकर बलवाड़ी, वरला और धवली तक के क्षेत्र में रात्रि गश्त करना आसान नहीं है। इस क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति यानी जंगल, घाट भी अपराधियों की गतिविधि के अनुकूल होते हैं। इसके अतिरिक्त पुलिस बल की कमी भी बड़ी समस्या है। वरला थाना में एक मोबाइल वाहन, डायल 112 से गश्त की जाती है। तीन पुलिस पाइंट भी है इसके बाद भी अपराधी सक्रिय है। पूर्व विधायक सहित अन्य लोगों के वाहन पर पथराव की घटना को एसपी पद्मविलोचन शुक्ल ने गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी से चर्चा की और अपराधियों की पकड़ने के निर्देश दिए।

बेटे का दावा- पत्थर से नहीं गन शॉट हमला

वहीं, पूर्व विधायक के पुत्र राकेश रावत मामले में नया दावा किया है। उनका कहना है कि यह सामान्य पथराव की घटना नहीं लग रही है। उनका कहना है कि गाड़ी पर लगी चोट को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि गन शॉट से हमले किया गया है ऐसी आशंका सामने आ रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश

लोगो की नाराजगी पुलिस की ढुलमुल कार्यप्रणाली पर भी दिखाई दी। कांग्रेस व भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने पथराव की घटना को गंभीर बताया और अपराधियों को चिह्नित करने की मांग की।

पूर्व में भी हो चुकी है पथराव की घटना

जुलाई 2024 में भी कोलकी क्षेत्र में बस, कार, बोलेरा पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव की घटना हुई थी। उस समय तीन सप्ताह के अंतराल में हुई दो घटनाओं से लोग सहम गए थे। अब ताजा मामले में के बाद एक बार फिर सेंधवा, बलवाड़ी और वरला के उस दौर की याद दिला दी जब रात होते ही इस क्षेत्र में आवागमन पूरी तरह से बंद हो जाता था। चोरी, लूट के डर से लोग आना जाना बंद कर देते थे। पिछले कुछ दिनों में दो घटनाओं ने लोगों को भयभीत कर दिया है।

पुलिस ने कहा ये

पूर्व विधायक ने शिकायत की। घटनास्थल का निरीक्षण किया है। जहां घटना हुई है वह जंगल क्षेत्र नशेडियों, शरारती तत्व द्वारा पथराव किया गया होगा। पुलिस जल्द ही मामले में कार्रवाई करेगी। - नारायण रावल, थाना प्रभारी, वरला

ये भी पढ़ें

ट्विशा शर्मा मामला: भोपाल एम्स नहीं MANIT में कराया गिरिबाला सिंह का मेडिकल, रातभर होगी पूछताछ
Published on:
29 May 2026 02:58 pm
Also Read
View All