बड़वानी

पहले ही दिन एक्शन में कलेक्टर मैडम, बैठक के बाद किया औचक निरीक्षण..

ias jayati singh: नवागत कलेक्टर ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहले तो जिले के अधिकारियों की बैठक ली और फिर खाद भंडारण केन्द्र व अन्य स्थलों का निरीक्षण किया...।

2 min read
IAS Jayati Singh went out on surprise inspection on very first day (source- social media)

ias jayati singh: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के नई कलेक्टर जयति सिंह पदभार ग्रहण करने के बाद पहले ही दिन एक्शन मोड में नजर आईं। उन्होंने पदभार ग्रहण करने के बाद जिले के अधिकारियों की बैठक ली और फिर खाद भंडारण केन्द्र व अन्य स्थलों का निरीक्षण भी किया। इस दौरान कलेक्टर मैडम जयति सिंह ने अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए और साफ साफ ये भी कहा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इन दोनों क्षेत्रों में सुधार से ही जिले के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।

अधिकारियों की ली बैठक

बड़वानी की नवागत कलेक्टर जयति सिंह ने बुधवार को अपना पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद सबसे पहले उन्होंने बड़वानी में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं, अभियानों,सीएम हेल्पलाइन आदि को लेकर अधिकारियों की बैठक ली और इनकी समीक्षा कर सभी अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खाद भंडार केन्द्र का निरीक्षण

शासन की योजनाओं की समीक्षा बैठक लेने के बाद कलेक्टर जयति सिंह ने मध्य प्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड) के भंडारण केंद्र का औचक निरीक्षण कर उर्वरक की उपलब्धता, भंडारण एवं वितरण व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टॉक पंजी, उर्वरक भंडारण एवं परिसर का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्था का अवलोकन किया। साथ ही वितरण में पारदर्शिता एवं कृषकों की प्राथमिक आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु हरसंभव प्रयास करने के निर्देश दिए।

नर्मदा घाट पर पहुंची कलेक्टर

कलेक्टर जयति सिंह ने छोटी कसरावद स्थित नर्मदा पुल का निरीक्षण कर जलस्तर एवं अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर समुचित प्रबंधन करने के संबंधित अधिकारियों को दिए। वो मां नर्मदा रोहिणी तीर्थ राजघाट तट पर भी गईं जहां उन्होंने मां नर्मदा जी के दर्शन कर नमन किया। इस दौरान कलेक्टर ने घाट पर प्रतिदिन आने वाले श्रद्धालुओं के बारे में जानकारी लेते हुए एसडीईआरएफ द्वारा आपदा मित्र एवं सुरक्षाबल के द्वारा की जा रही व्यवस्थाएं एवं उपलब्ध नावों के संबंध में भी जानकारी ली।

ये भी पढ़ें

भाजपा नेता का गर्लफ्रेंड के साथ प्राइवेट वीडियो लीक…

Published on:
10 Sept 2025 08:58 pm
Also Read
View All

अगली खबर