बड़वानी

बड़वानी के पर्यटन स्थल पर ‘लैंडस्लाइड’, पहाड़ी से ‘बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क’ पर गिरी, VIDEO

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के टूरिस्ट स्पॉट तोरणमाल में शनिवार को लैंडस्लाइड हुई।
less than 1 minute read
Sep 06, 2025
barwani news
फोटो- पत्रिका

MP News: मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले की सीमा पर स्थित लोकप्रिय पर्यटन स्थल तोरणमाल में शनिवार को लैंडस्लाइड हो गई। जिसके चलते पहाड़ी से बड़ी-बड़ी चट्टानें सड़क पर आ गिरी। जिससे कई घंटों तक रास्ता बंद हो गया। सड़क मार्ग पर दोनों से वाहनों की लंबी कतारें लग गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस और प्रशासन ने घंटों की मशक्कत के बाद आवागमन शुरु कराया।

बता दें कि, पर्यटन स्थल तोरणमाल मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित है। यह हिल प्रसिद्ध हिल स्टेशन है। यहां पर लोग बारिश और छुट्टियों के दिन लुत्फ उठाने आते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना के समय कई वाहन और पर्यटक बीच रास्ते में रुक गए थे। प्रशासन और पुलिस दल मौके पर पहुंचे और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। बड़ी मशीनों की मदद से सड़क पर गिरी चट्टानों को हटाकर मार्ग आंशिक रूप से खोला गया। कुछ घंटों की मशक्कत के बाद आवागमन सामान्य हो सका।

दो दिन पहले भी हुई थी लैंडस्लाइड

स्थानीय निवासी ने नान सिंह ने बताया कि दो दिन पहले भी भारी बारिश के कारण लैंडस्लाइड हुई थी। उस दौरान भी पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ गई थी। पहाड़ी मार्ग पर भारी बारिश के कारण ऐसी घटनाएं आम हैं।

Updated on:
06 Sept 2025 08:35 pm
Published on:
06 Sept 2025 08:35 pm