बड़वानी

सांपों का अनोखा ‘कॉम्बैट डांस’, रोमांचक दृश्य जिसने भी देखा रह गया दंग

Snakes Combat Dance : सर्प विशेषज्ञों की मानें तो ये दृश्य दरअसल दो नर सांपों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है, जिसे 'कॉम्बैट डांस' कहा जाता है।

2 min read
सांपों का अनोखा 'कॉम्बैट डांस' (Photo Source- Viral Video Screenshot)

Snakes Combat Dance :मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के अंजड़ नगर के अंतर्गत आने वाली रौनक जिनिंग परिसर में सोमवार को उस समय आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई, जब वहां दो सांपों का अनोखा और दुर्लभ दृश्य देखने को मिला। दोनों सांप घंटों तक एक-दूसरे से लिपटकर अठखेलियां करते नजर आए। इस दुर्लभ नजारे को मौके पर मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया, जिसके वीडियो अब सोशल मीडिया पर बी तेजी से वायरल हो रहे हैं।

बताया जा रहा है कि, जिनिंग परिसर में काम कर रहे मजदूरों ने एक कौने में हलचल होती देखी। पास पहुंचने पर उन्होंने देखा कि, दो सांप आपस में लिपटे हुए लगातार ऊपर उठकर घूम रहे थे। पहले तो मौके पर मौजूद लोग घबरा गए, लेकिन बाद में सुरक्षित दूरी बनाकर इस दृश्य को देखने लगे।

ये भी पढ़ें

जब कार्बन डेटिंग की ही नहीं तो पता कैसे चला परमारकाल में बनी भोजशाला? मुस्लिम पक्ष का ASI सर्वे पर सवाल

करीब ढाई घंटे देखने को मिला अद्भुत दृष्य

मौके पर मौजूद एक मजदूर रमेश का कहना है कि, दोनों सांप करीब ढाई घंटे तक एक-दूसरे के साथ लिपटकर घूमते रहे। कभी एक सांप दूसरे को नीचे दबाने की कोशिश करता तो कभी दूसरा अपनी पूंछ से उसे जकड़ लेता। इस दौरान दोनों बीच-बीच में फुफकार भी रहे थे, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बाद में दोनों सांप झाड़ियों की ओर चले गए।

क्या कहते हैं सर्प विशेषज्ञ?

इस संबंध में सर्प विशेषज्ञों का कहना है कि, ये दृश्य दरअसल दो नर सांपों के बीच होने वाली वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है, जिसे 'कॉम्बैट डांस' कहा जाता है। प्रजनन काल में मादा को आकर्षित करने के लिए नर सांप इस प्रकार की कुश्ती करते हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में इसे नाग-नागिन का शुभ मिलन मानकर विशेष संकेत के रूप में देखा जाता है।

खास बातें

-अंजड़ नगर की रौनक जिनिंग परिसर में दिखा दो सांपों का दुर्लभ दृष्य।

-दोनों सांप करीब ढाई घंटे तक एक-दूसरे से लिपटकर अठखेलियां करते नजर आए।

-सांपों से सुरक्षित दूरी बनाकर देखती नजर आई लोगों की भीड़।

-बीच-बीच में फुफकार भी रहे थे, लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। बाद में दोनों सांप झाड़ियों की ओर चले गए।

-सर्प विशेषज्ञ बोले- ये दृश्य दो नर सांपों के बीच वर्चस्व की लड़ाई हो सकती है, जिसे 'कॉम्बैट डांस' कहा जाता है।

-इस तरह दो सांप प्रजनन काल में मादा को आकर्षित करने के लिए नर सांप इस प्रकार की कुश्ती करते हैं।

-ग्रामीण क्षेत्रों में इसे नाग-नागिन का शुभ मिलन मानकर विशेष संकेत के रूप में देखा जाता है।

ये भी पढ़ें

एमपी में 18 साल बाद निकली Singing और Dancing टीचर्स की भर्ती, पर अटक गई जॉइनिंग
Published on:
12 May 2026 09:54 am
Also Read
View All